पुलिस मेन्स के लिए मतदान आज

Published at :19 Jan 2018 4:34 AM (IST)
विज्ञापन
पुलिस मेन्स के लिए मतदान आज

गोपालगंज : जिला पुलिस मेन्स एसोसिएशन के अध्यक्ष व मंत्री पद के चुनाव को लेकर शुक्रवार को मतदान होगा. इसकी सभी तैयारी पूरी कर ली गयी है. एसपी रविरंजन कुमार की देखरेख में प्रतिनियुक्त चुनाव पदाधिकारियों की देखरेख में वोट डाले जायेंगे. इसमें जिले के विभिन्न थाने में कार्यरत और पुलिस केंद्र के हवलदार व […]

विज्ञापन

गोपालगंज : जिला पुलिस मेन्स एसोसिएशन के अध्यक्ष व मंत्री पद के चुनाव को लेकर शुक्रवार को मतदान होगा. इसकी सभी तैयारी पूरी कर ली गयी है. एसपी रविरंजन कुमार की देखरेख में प्रतिनियुक्त चुनाव पदाधिकारियों की देखरेख में वोट डाले जायेंगे. इसमें जिले के विभिन्न थाने में कार्यरत और पुलिस केंद्र के हवलदार व सिपाही अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे. करीब 750 मतदाता हैं, जो बंजारी रोड स्थित पुलिस केंद्र में वोट देंगे. राज्य संघ द्वारा प्रतिनियुक्त बेतिया संघ से आये अध्यक्ष सह मुख्य चुनाव पदाधिकारी अभय कुमार, सहायक चुनाव पदाधिकारी सह मंत्री भरत यादव, कोषाध्यक्ष हिमांशु पांडेय, संयुक्त मंत्री अरशद इकबाल व केंद्रीय सदस्य नागेंद्र कुमार मतदान कार्य संपन्न करायेंगे.

अध्यक्ष व मंत्री पदों पर होगी सीधी टक्कर
अध्यक्ष और मंत्री पद पर सीधी टक्कर है. अध्यक्ष पद के लिए वर्तमान अध्यक्ष मिथिलेश यादव व संतोष कुमार सिंह में सीधी लड़ाई है. वहीं, मंत्री पद पर श्यामसुंदर महलदार सहनी व उत्तिम पासवान आमने -सामने हैं. उपाध्यक्ष पद पर अखिलेश कुमार, कोषाध्यक्ष पद पर भैरव कुमार, संयुक्त मंत्री पद पर गौतम कुमार, अंकेक्षक पद पर राकेश रंजन व केंद्रीय सदस्य पद पर शहनवाज आलम निर्विरोध चयन किये जा चुके हैं. इसके अलावा डेलिगेट सके लिए 23 उम्मीदवारों ने पर्चे दाखिल किये थे. नौ पदों पर सदस्यों का चयन किया जायेगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन