नगमा के खौफ से मायके में रहती है भौजाई

फुलवरिया : जरा इस तस्वीर को गौर से देखिए. यह तस्वीर नगमा के मायके यानी सवनही जगदीश गांव की है, जहां नगमा का बचपन बीता है. उसका इकलौता भाई मो जाकिर था. आज घर में ताला लगा है. जाकिर की हत्या के बाद नगमा के खौफ से जाकिर के तीन बच्चों 11 वर्षीय राजा हुसैन, […]
फुलवरिया : जरा इस तस्वीर को गौर से देखिए. यह तस्वीर नगमा के मायके यानी सवनही जगदीश गांव की है, जहां नगमा का बचपन बीता है. उसका इकलौता भाई मो जाकिर था. आज घर में ताला लगा है. जाकिर की हत्या के बाद नगमा के खौफ से जाकिर के तीन बच्चों 11 वर्षीय राजा हुसैन, आठ वर्षीय अल्ताफ राजा, छह वर्षीय रानी परवीन के साथ भौजाई तमन्ना खातून अपने मायके छतु बथुआ अपने पिता मुर्तुजा मियां के घर रह रही है.
पड़ोसियों ने बताया कि नगमा के पति कयूम के विदेश में रहने के बाद जब नगमा अक्सर अपने आशिक अमिरूल्लाह के साथ जहां- तहां आने-जाने लगी तो उसका भाई जाकिर उसे रोकने लगा. कई बार वह नगमा को डांटता था. इसके बाद नगमा ने अपने भाई को विदेश भेजने के लिए अपने गांव के एजेंट से कह कर बीजा मंगाया. जनवरी, 2016 में विदेश जाने के लिए दिल्ली की ट्रेन पकड़ा कर वह लौट गयी. रेलवे स्टेशन पर से जाकिर का अपहरण हो गया.
जाकिर का फोन नहीं लगने पर कई दिनों तक परेशान रही. बाद में गोपालपुर थाना जाकर पुलिस से सहयोग लिया. पुलिस ने दिल्ली पुलिस से संपर्क स्थापित किया तो पता चला कि रनलाइट थाने के खाजेकला के समीप झाड़ी से शव बरामद होने की बात सामने आयी. शव मिलने की खबर पर अपनी भाभी तमन्ना को लेकर नगमा दिल्ली गयी. जहां एजेंट के कहने पर वहीं शव को दफना दिया. जाकिर की हत्या में गांव के लोग नगमा की भूमिका संदिग्ध मान रहे हैं. भाई की हत्या के बाद से नगमा के भय से जाकिर की पत्नी तमन्ना बच्चों को लेकर घर छोड़ कर चली गयी. पिछले दो वर्षों से यहां ताला लटका हुआ है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




