भोरे में बेटी को बचाने गये पिता की करेंट लगने से मौत

Published at :21 Sep 2017 5:16 AM (IST)
विज्ञापन
भोरे में बेटी को बचाने गये पिता की करेंट लगने से मौत

भोरे : भोरे में अपनी बेटी को करेंट की चपेट से बचाने गये पिता की करेंट लगने के कारण मौत हो गयी. भोरे में एक सप्ताह के अंदर बिजली के कारण हुई मौत की ये दूसरी घटना है. बुधवार की सुबह भोरे थाना क्षेत्र के दूबे जिगना गांव निवासी रामनक्षत्र दूबे की सात साल की […]

विज्ञापन

भोरे : भोरे में अपनी बेटी को करेंट की चपेट से बचाने गये पिता की करेंट लगने के कारण मौत हो गयी. भोरे में एक सप्ताह के अंदर बिजली के कारण हुई मौत की ये दूसरी घटना है. बुधवार की सुबह भोरे थाना क्षेत्र के दूबे जिगना गांव निवासी रामनक्षत्र दूबे की सात साल की पोती घर में खेल रही थी. खेलने के क्रम में उसका हाथ बिजली के बोर्ड की तरफ चला गया, जिससे वह उसमें सट गयी. चीखने की आवाज सुन कर पिता नन्हे दूबे (40 वर्ष) दौड़ पड़े. उन्होंने बेटी को तो छुड़ा लिया, लेकिन खुद उसमें सट गये. जब तक लोग कुछ समझ पाते तब तक नन्हें दूबे ने दम तोड़ दिया. पांच दिन पहले भोरे थाना क्षेत्र के रकबा गांव की एक महिला की मौत 11 हजार वोल्ट के तार की चपेट में आ जाने के कारण हो गयी थी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन