इस दशहरा भी नहीं मिलेगी दुधिया रोशनी

गोपालगंज : दशहरा में पंडाल से लेकर सड़क तक पूजा समितियों द्वारा लगायी गयी लाइट से जगमगायेगी. इस बार भी शहर में नगर पर्षद की दुधिया रोशनी नहीं होगी. शहरवासियों को नगर पर्षद से उम्मीद थी कि इस दशहरा में शहर की सड़कें दुधिया रोशनी से जगमगायेगी, लेकिन इसकी दूर-दूर तक कोई उम्मीद नहीं दिख […]
गोपालगंज : दशहरा में पंडाल से लेकर सड़क तक पूजा समितियों द्वारा लगायी गयी लाइट से जगमगायेगी. इस बार भी शहर में नगर पर्षद की दुधिया रोशनी नहीं होगी. शहरवासियों को नगर पर्षद से उम्मीद थी कि इस दशहरा में शहर की सड़कें दुधिया रोशनी से जगमगायेगी, लेकिन इसकी दूर-दूर तक कोई उम्मीद नहीं दिख रही है. वर्ष 2016 के नवंबर में 64 लाख की लागत से एलइडी लगाने का काम शुरू हुआ. बंजारी चौक से पोस्ट ऑफिस चौक होते हुए आंबेडकर चौक, अरार से कौशल्या सिंह के क्लिनिक तक तथा पोस्ट ऑफिस चौक से थाना चौक तक 264 लाइटें लगानी हैं. अधिकतर लाइटों को लगाने काम मार्च में पूरा हो गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




