बैकुंठपुर में बाढ़ से हजारों लोग फंसे

Published at :15 Aug 2017 8:08 AM (IST)
विज्ञापन
बैकुंठपुर में बाढ़ से हजारों लोग फंसे

बैकुंठपुर : प्रखंड के डेढ़ दर्जन गांवों में सोमवार को बाढ़ का पानी प्रवेश कर गया है. गंडक नदी में आये उफान से प्रखंड के करीब एक हजार से अधिक परिवारों बीच तबाही का आलम है. गंडक के निचले हिस्से में बसे लोगों ने सारण मुख्य तटबंध और राजस्व छरकियों पर शरण ले रखी है. […]

विज्ञापन

बैकुंठपुर : प्रखंड के डेढ़ दर्जन गांवों में सोमवार को बाढ़ का पानी प्रवेश कर गया है. गंडक नदी में आये उफान से प्रखंड के करीब एक हजार से अधिक परिवारों बीच तबाही का आलम है. गंडक के निचले हिस्से में बसे लोगों ने सारण मुख्य तटबंध और राजस्व छरकियों पर शरण ले रखी है. पश्चिमी चंपारण के वाल्मीकिनगर बराज से गंडक नदी में रविवार की देर शाम 5.24 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया था, जबकि सोमवार की दोपहर तक साढ़े चार लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया है. रविवार को छोड़ा गया पानी सोमवार को गंडक नदी के जल अधिग्रहण क्षेत्रों में पहुंच चुका है और तबाही भी शुरू हो गयी है. वहीं, बाढ़ नियंत्रण विभाग के सहायक अभियंता सचिन कुमार ने बताया कि 24 घंटे पहले ही नदी के निचले हिस्से में बसे लोगों को सुरक्षित स्थान पर चले जाने का निर्देश दिया जा चुका है.

वैसे गंडक नदी का जल स्तर अभी और बढ़ने की आशंका है. बता दें कि बैकुंठपुर के दीपऊं-पकड़ी, उसरी दियारा, बहरामपुर, गम्हारी दियारा, शीतलपुर, पकहां, खोम्हारीपुर, सलेमपुर, प्यारेपुर, सतरघाट, आशाखैरा, महारानी, पनडुबी टोला, दिला टोला, घोंघराहां, बंगराघाट, यादवपुर आदि गांवों में पानी आ चुका है. सोमवार को गंडक नदी का जल स्तर खतरे के निशान से महज दस सेंटीमीटर नीचे बताया गया. सीओ राणा रंजीत सिंह ने बताया कि बाढ़ की स्थिति का लगातार जायजा लिया जा रहा है. ग्रामीणों को बाहर निकलने के लिए नाव मुहैया करायी गयी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन