भोरे में कबीर मठ के महंत पर हमला

Published at :17 Jun 2017 10:46 AM (IST)
विज्ञापन
भोरे में कबीर मठ के महंत पर हमला

दुस्साहस : मठ की जमीन पर थी नजर, ट्रैक्टर को भी फूंका भोरे : भोरे थाने के हुस्सेपुर नवकाटोला स्थित कबीर मठ की कीमती जमीन पर कब्जा को लेकर कुछ लोगों ने शुक्रवार को मठ के महंत पर तलवार से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया. साथ ही मठ के ट्रैक्टर में आग […]

विज्ञापन

दुस्साहस : मठ की जमीन पर थी नजर, ट्रैक्टर को भी फूंका

भोरे : भोरे थाने के हुस्सेपुर नवकाटोला स्थित कबीर मठ की कीमती जमीन पर कब्जा को लेकर कुछ लोगों ने शुक्रवार को मठ के महंत पर तलवार से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया. साथ ही मठ के ट्रैक्टर में आग लगा दी. घटना की जानकारी मिलने पर ग्रामीण आक्रोशित हो गये और हमलावरों को मारने के लिए ढूंढ़ने लगे.

इसकी सूचना भोरे पुलिस को दी गयी. मौके पर पहुंची पुलिस ने महंत को रेफरल अस्पताल पहुंचाया. महंत की गंभीर स्थिति को देखते हुए गोपालगंज रेफर कर दिया गया. स्थिति विस्फोटक होते देख स्पेशल पर्पस वैन के साथ मौके पर आधा दर्जन थानों की पुलिस को बुला लिया गया.

बताया जाता है कि हुस्सेपुर नवकाटोला गांव में कबीर मठ है, जिसमें हंसराज गोसाई (80 वर्ष) महंत हैं. मठ के पास एक 12 कट्ठे का प्लॉट है, जिसकी कीमत लगभग 1.5 करोड़ रुपये है. इस जमीन पर उसी गांव के हरिनारायण भगत की नजर कई वर्षों से लगी हुई थी. जमीन पर कब्जा करने की नीयत से हरिनारायण भगत ने शुक्रवार की सुबह उसे जोतवा दिया. जब इसकी जानकारी महंत हंसराज गोसाई को लगी, तो वे दोपहर के समय मठ के ट्रैक्टर और अपने एक चेले के साथ जमीन को जोतवाने लगे.

इस पर हरिनारायण भगत ने अपने पूरे परिवार के साथ मिल कर महंत पर जानलेवा हमला कर दिया. तलवार से महंत के शरीर पर आठ जगह वार किये गये. लहूलुहान महंत जब अचेत हो कर गिर गये, तो आरोपितों ने ट्रैक्टर में भी आग लगा दी. घटना की जानकारी होते ही ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंच गये और हमलावरों की तलाश करने लगे. मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल महंत को रेफरल अस्पताल भेजा. ग्रामीणों के आक्रोश को देखते हुए मौके पर कटेया, विजयीपुर, श्रीपुर व फुलवरिया थाने की पुलिस को बुला लिया गया. पुलिस के काफी समझाने के बाद लोग शांत हुए. मौके पर इंस्पेक्टर भी पहुंचे और हमलावरों के घर छापेमारी की गयी. हमलावर घर छोड़ कर फरार हो गये थे. पुलिस ने उनकी बाइक ओमप्रकाश भगत के घर से बरामद की.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन