विभिन्न थाना क्षेत्रों से शराब सेवन के आरोप में 10 लोग गिरफ्तार

Published by : SHARWAN KUMAR Updated At : 09 May 2025 7:50 PM

विज्ञापन

गोपालगंज. शराबबंदी कानून के तहत जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में चलाए जा रहे अभियान के दौरान शराब सेवन के आरोप में 10 लोगों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया है.

विज्ञापन

गोपालगंज. शराबबंदी कानून के तहत जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में चलाए जा रहे अभियान के दौरान शराब सेवन के आरोप में 10 लोगों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया है. नगर थाने की पुलिस ने शराब पीने के मामले में तकिया याकुब निवासी शातुन आलम के पुत्र अटल रहमान को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा है. इनके अलावा बरौली थाना क्षेत्र के सिसई निवासी कामेश्वर पाण्डेय के पुत्र सुमित पाण्डेय, कटेया थाना क्षेत्र के सिसौना निवासी श्याम नारायण के पुत्र अक्षय नारायण, मीरगंज थाना क्षेत्र के छापमठिया निवासी तारकेश्वर पर्वत के पुत्र दिलीप पर्वत, सिधवलिया थाना क्षेत्र के कल्याणपुर मधुबन गांव के जुमराती मियां के पुत्र अली हुसैन तथा कर्वान अंसारी के पुत्र परवेज आलम, गोपालपुर थाना पुलिस ने कटेया थाना क्षेत्र के निमुइया निवासी सहदेव यादव के पुत्र उमेश यादव, श्रीपुर पुलिस ने फुलवरिया थाना क्षेत्र के रामपुरकला निवासी वैद्यनाथ यादव के पुत्र गुड्डू यादव को गिरफ्तार किया. वहीं जादोपुर पुलिस ने मोतिहारी जिले के गोविंदगंज थाना क्षेत्र के मंगुरहां निवासी स्व. आनंद मिश्रा के पुत्र मलिक मिश्रा तथा विजयकांत मिश्रा के पुत्र विकास मिश्रा को गिरफ्तार किया. वहीं जादोपुर थाना क्षेत्र के विशुनपुर निवासी स्व. हीरा राम के पुत्र मुसाफिर राम को गिरफ्तार किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SHARWAN KUMAR

लेखक के बारे में

By SHARWAN KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन