ePaper

सुलतानगंज में गंगा स्नान करने आई लड़की को चंद मिनट में हुआ प्यार, मां को बोलीं- जा रहे हैं ससुराल बाय-बाय

Updated at : 24 Dec 2022 4:33 AM (IST)
विज्ञापन
सुलतानगंज में गंगा स्नान करने आई लड़की को चंद मिनट में हुआ प्यार, मां को बोलीं- जा रहे हैं ससुराल बाय-बाय

Bhagalpur news: अजगैबीनाथ गंगा घाट पर शुक्रवार को जमुई से एक दंपती गंगा स्नान करने आये थे. परिजन गंगा स्नान कर रहे थे. इस दौरान साथ आयी उनकी बेटी प्रेमी के साथ फरार हो गयी. अधिक जानकारी के लिए पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन

भागलपुर (सुलतानगंज): अजगैबीनाथ गंगा घाट पर शुक्रवार को जमुई से एक दंपती गंगा स्नान करने आये थे. परिजन गंगा स्नान कर रहे थे. इस दौरान साथ आयी उनकी बेटी को लेकर प्रेमी फरार हो गया परिजनों ने आरोप लगाया कि हम लोग गंगा स्नान कर रहे थे. कथित प्रेमी ने गंगा घाट पहुंच मेरी बेटी को हथियार के बल पर वाहन में लेकर जबरन चला गया.

गंगा घाट पर अफरा-तफरी मची

युवती के गायब होने पर परिजनों ने काफी खोजबीन की. युवती के गायब होने पर गंगा घाट पर अफरा-तफरी मच गयी. परिजनों ने बताया कि युवक ने हथियार के बल पर लड़की को लेकर फरार हुआ है. वह पहले भी इस तरह का हरकत कर चुका है. जमुई जिले के सोनो प्रखंड के एक गांव के युवती के परिजन हैं. युवती के परिजन ने बताया कि जिस युवक ने मेरी बेटी को लेकर गंगा घाट से फरार हुआ है, वह युवक काफी विवादित है. पहले भी मेरे साथ इस तरह की घटना कर चुका है. इसको लेकर जमुई जिले के सोनो थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी थी.

लड़का बोला- अपने जीवन साथी के साथ जा रहें हैं

बेटी के गायब होने के बाद परिजनों ने जब संपर्क किया, तो लड़के ने बताया कि हम अपने जीवन साथी के साथ जा रहे हैं. आप लोग अपने घर चले जाइये. घटना के बाद सुलतानगंज थानाध्यक्ष ने बताया कि इस तरह के मामले की जानकारी नहीं है. जानकारी मिलने पर कार्रवाई की जायेगी.

युवती बोली- मम्मी बाय-बाय हम जा रहे हैं ससुराल…

गंगा घाट से जब युवती के गायब होने की जानकारी मिली, तो परिजनों ने उसके मोबाइल पर संपर्क किया. मोबाइल पर बातचीत में युवती ने कहा कि मम्मी बाय-बाय हम ससुराल जा रहे हैं. आप लोग सुरक्षित घर चले जाइये. घटना को सुनकर युवती के परिजन हैरान हो गये. परिजन ने काफी समझाने का प्रयास किया कि बेटी तुम गलत लड़के के साथ जा रही हो. वह तुम को सुरक्षित नहीं रख पायेगा, लेकिन युवती कुछ भी सुनने के लिए तैयार नहीं हुई. उसने कहा, मम्मी माफ कर दो अब ऐसी गलती भविष्य में नहीं करेंगे. जो फैसला हमने ले लिया है, वह सही है और मेरा जीवन साथी यही होगा. इसीलिए हम इनके साथ जा रहे हैं.

विज्ञापन
Saurav kumar

लेखक के बारे में

By Saurav kumar

Saurav kumar is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन