गोपालगंज में रेलवे ट्रैक के पास मिला युवती का शव, घटनास्थल से मिली शराब की बोतलें

Updated at : 22 Feb 2022 4:38 PM (IST)
विज्ञापन
गोपालगंज में रेलवे ट्रैक के पास मिला युवती का शव, घटनास्थल से मिली शराब की बोतलें

शव की बरामदगी की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने युवती के शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

विज्ञापन

गोपालगंज. श्हर के मांझागढ़ थाना क्षेत्र स्थित माझागढ़ रेलवे स्टेशन के पास रेलवे ट्रैक पर एक युवती का शव बरामद हुआ है. शव की बरामदगी की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने युवती के शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

घटनास्थल से पुलिस ने शराब की खाली बोतलों समेत युवती का बैग और कुछ अन्य आपत्तिजनक सामान को बरामद किया है. फिलहाल युवती की पहचान नहीं हो पायी है. युवती के कपड़ों से प्रतीत होता है कि वह किसी ऑर्केस्ट्रा में काम करती होगी.

आशंका जताई जा रही है कि अपराधियों ने दुराचार के बाद युवती की गला दबाकर हत्या कर दी है. जानकारी के मुताबिक मंगलवार की सुबह ग्रामीणों ने माझागढ़ रेलवे स्टेशन के पास युवती का शव देखा. देखते ही देखते मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई. युवती का शव रेलवे ट्रैक के पास स्थित एक पेड़ के नीचे पड़ा हुआ था.

युवती के शव के पास शराब की कुछ खाली बोतलें और और अन्य सामान पड़े हुए थे. ग्रामीणों ने इसकी जानकारी स्थानीय थाने को दी, लेकिन जीआरपी का क्षेत्राधिकार होने के कारण माझागढ़ थाने की पुलिस ने जीआरपी को इसकी सूचना दी.

इधर, पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस के मुताबिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही रेप और हत्या के सही कारणों का पता चल सकेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन