12 बोतल विदेशी शराब के साथ युवक गिरफ्तार
Published by :ROHIT KUMAR SINGH
Published at :16 Jun 2025 8:25 PM (IST)
विज्ञापन

रेलवे लाइन के किनारे से धराया
विज्ञापन
रेलवे लाइन के किनारे से धराया
संवाददाता, गया जी.
आरपीएफ की टीम ने सोमवार की देर शाम को गया-कोडरमा रेलखंड स्थित रेलवे लाइन के किनारे से विदेशी शराब के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार युवक की पहचान डेल्हा थाना क्षेत्र के वागेश्वरी गुमटी के रहने वाले पिंटू कुमार के रूप में की गयी है. इस संबंध में आरपीएफ इंस्पेक्टर दीपक कुमार ने बताया कि चेकिंग अभियान के दौरान एक युवक को जाते हुए देखा गया. युवक के पास से 12 बोतल विदेशी शराब पायी गयी. गिरफ्तार युवक के खिलाफ रेल थाना में प्राथमिकी दर्ज की गयी है. पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




