शहर के 319 छोटे व 18 बड़े नालाें की सफाई में जुटे निगमकर्मी

Published by : JITENDRA MISHRA Updated At : 17 May 2025 6:27 PM

विज्ञापन

शहर में हर बार बारिश के दौरान जलजमाव की स्थिति कई जगहों पर सामने आती है. इस बार निगम की ओर से ऐसी समस्या को दूर रखने की तैयार की जा रही है.

विज्ञापन

गया जी. शहर में हर बार बारिश के दौरान जलजमाव की स्थिति कई जगहों पर सामने आती है. इस बार निगम की ओर से ऐसी समस्या को दूर रखने की तैयार की जा रही है. निगम की ओर से मॉनसून से पहले शहर के नाला-नालियों की सफाई पूरी किये जाने को लेकर काम किया जा रहा है. इस बार निगम एक एजेंसी से मैनपावर लेकर अपनी निगरानी में शहर के 319 छोटे व 18 बड़े नालों की सफाई करवा रहा है. सहायक स्वच्छता पदाधिकारी मोनू कुमार ने बताया कि कोशिश की जा रही है कि इस बार बारिश के दिनों में जलजमाव किसी जगह पर नहीं हो. मॉनसून से पहले शहर के सारे नालों की सफाई पूरी कर ली जायेगी. इसमें पर्याप्त संख्या में लेबर को लगाया गया है. हर स्तर पर निगरानी रखी जा रही है. वार्डों में जमादार को इसकी जिम्मेदारी दी गयी है. उन्होंने बताया कि नगर आयुक्त भी समय-समय पर निरीक्षण खुद कर रहे हैं. इसलिए किसी तरह की कोताही सफाई में बरती नहीं जा सकती है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
JITENDRA MISHRA

लेखक के बारे में

By JITENDRA MISHRA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन