गया जी : गुरारू में स्कूल जाने वाले रास्ते पर कूड़े का अंबार, जलजमाव और गंदगी से छात्र परेशान, अभिभावकों ने उठाई कार्रवाई की मांग

Updated:
विज्ञापन

रास्ते में जमा गंदगी | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

गुरारू स्थित अलखदेव मिडिल स्कूल का रास्ता गंदगी, जलजमाव और कूड़े-कचरे से नरक बन गया है. सैकड़ों छात्र-छात्राएं इसी रास्ते से होकर स्कूल आते-जाते हैं, जिससे उनके स्वास्थ्य पर गंभीर खतरा मंडरा रहा है. स्थानीय लोगों ने प्रशासन से जल्द समाधान की गुहार लगाई है.

विज्ञापन

गुरारू बाजार स्थित अलखदेव मिडिल स्कूल जाने का रास्ता इन दिनों गंदगी, जलजमाव और कूड़े-कचरे के कारण नारकीय स्थिति में पहुंच गया है. इसी रास्ते से होकर विद्यालय के सैकड़ों छात्र-छात्राएं प्रतिदिन स्कूल आने-जाने को मजबूर हैं.

विज्ञापन

रास्ते पर फैली गंदगी और जमा पानी के कारण बच्चों के स्वास्थ्य पर गंभीर खतरा बना हुआ है. अभिभावकों और स्थानीय लोगों ने प्रशासन से जल्द समस्या का समाधान कराने की मांग की है.

विद्यालय के शिक्षकों और स्थानीय जनप्रतिनिधियों की ओर से भी इस समस्या से प्रशासन को अवगत कराया जा चुका है. हाल ही में पंचायत समिति की बैठक में पंचायत समिति सदस्य अनिल साव ने विद्यालय जाने वाले रास्ते की बदहाल स्थिति का मुद्दा प्रमुखता से उठाया था.

बैठक में मौजूद प्रशासनिक अधिकारियों ने समस्या का जल्द समाधान कराने का आश्वासन दिया था, लेकिन अब तक स्थिति में अपेक्षित सुधार नहीं हुआ है.

रास्ते पर फेंका जा रहा कूड़ा और मल-मूत्र, कार्रवाई की मांग

स्थानीय लोगों का कहना है कि आसपास के कुछ लोग रास्ते पर ही कूड़ा-कचरा और मल-मूत्र फेंक देते हैं, जिससे यह समस्या लगातार गंभीर होती जा रही है. लोगों ने ऐसे व्यक्तियों को चिह्नित कर उनके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है, ताकि भविष्य में रास्ते पर गंदगी फैलाने पर रोक लग सके.

जदयू नेता सुनील पासवान ने कहा कि विद्यालय जाने वाले रास्ते की समस्या को लेकर जल्द ही जिलाधिकारी से मिलकर उन्हें पूरी स्थिति से अवगत कराया जाएगा. उन्होंने रास्ते पर जमा कूड़े-कचरे की सफाई कराने के साथ-साथ पक्की सड़क का निर्माण कराने की मांग करने की बात कही.

उन्होंने कहा कि रास्ते पर कूड़ा या मल-मूत्र फेंकने वालों को चिह्नित कर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए, जिससे लोगों में जागरूकता आएगी और इस महत्वपूर्ण रास्ते को साफ-सुथरा रखने में मदद मिलेगी.

Also Read : आरा का वीर कुंवर सिंह पार्क अब पहले से ज्यादा भव्य, सेल्फी प्वाइंट, बोटिंग और ओपन जिम समेत मिलेंगी विश्वस्तरीय सुविधाएं


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन