हरितालिका तीज से पहले गया जी के बाजार में बढ़ी रौनक, पश्मीना सिल्क और जॉर्जेट साड़ियों की सबसे ज्यादा मांग

Updated:
विज्ञापन

साड़ियों की खरीददारी करती महिलाएं

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

हरितालिका तीज का पर्व नजदीक आते ही गया के बाजार सज गए हैं. खासकर महिलाओं की पसंदीदा पश्मीना सिल्क और जॉर्जेट साड़ियों की मांग में जबरदस्त उछाल देखा जा रहा है. जानिए साड़ियों की कीमतें और बाजार का हाल.

विज्ञापन

Haritalika Teej Gaya Market : पति की लंबी उम्र व घर परिवार में सुख समृद्धि के लिए मनाये जाने वाला हरितालिका तीज व्रत इस बार 13 अगस्त को नहाय खाय के साथ शुरू हो रहा है. 14 अगस्त को सुहागिन महिलाएं व्रत कर उपवास रखेंगी. 15 अगस्त को व्रती पारण कर अपना उपवास तोड़ेंगी. इस व्रत की तिथि जैसे-जैसे नजदीक आने लगी है, व्रत से जुड़ी सभी तरह के कारोबार में तेजी होने लगी है.

विज्ञापन

साड़ियों के कारोबार में उछाल

इस व्रत को लेकर सबसे ज्यादा साड़ियों के कारोबार में उछाल आया है. अलग-अलग किस्म की दर्जनों साड़ियां बाजार में बिक रही हैं. लेकिन महिलाओं की पहली पसंद पशमीना सिल्क व जॉर्जेट साड़ियां हैं. साड़ियों के खुदरा कारोबारी प्रवीण मोर ने बताया इन साड़ियों के अलावा शिफॉन, बांधनी, प्योर सिल्क, कॉटन लीलन साड़ियों की मांग भी बढ़ी है.

फोटो- गया- साड़ियों की खरीददारी करती महिलाएं फोटो- गया- श्रृंगार सामग्री की खरीददारी करती महिलाएं | Prabhat Khabar Network

बाजार में बढ़ी महिलाओं की चहल-पहल

अधिकतर दुकानों में साड़ियों की खरीदारी के लिए दोपहर बाद महिलाओं की आवाजाही काफी बढ़ने से बाजार में भी चहल-पहल बढ़ी रहती है. अधिकतर महिलाएं अपनी आर्थिक क्षमता व पसंद की साड़ियों की खरीदारी कर रही हैं.

साड़ियों की खरीदारी के बाद सोना चांदी व इस व्रत से जुड़े पूजन व श्रृंगार सामानों की खरीदारी भी महिलाएं व उनके परिजन अपनी आर्थिक क्षमता के अनुसार कर रहे हैं.

साड़ियों की कीमतें व मांग

साड़ियों के कारोबारी प्रवीण मोर ने बताया कि इस बार केवल सूती साड़ियों के दामों में मामूली वृद्धि हुई है. बावजूद कारोबार काफी ठीक हो रहा है. खुदरा बाजार में अलग-अलग किस्म की साड़ियां एक से आठ हजार रुपये प्रति पीस बिक रही हैं.

15 सौ से 35 सौ की साड़ियों की बिक्री

उन्होंने बताया कि अधिकतर महिलाएं अधिकतम डेढ़ से साढ़े तीन हजार रुपये तक की साड़ियों की खरीदारी कर रही हैं. इधर, इस व्रत को लेकर पूजन व श्रृंगार सामानों के कारोबार को भी काफी गति मिल रही है.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन