गया जंक्शन पहुंचे GM डिंपी गर्ग, पितृपक्ष की तैयारियों के साथ वर्ल्ड क्लास स्टेशन के काम का भी लिया जायजा

Updated:
विज्ञापन

गया जंक्शन का निरीक्षण करते पूमरे के जीएम डिंपी गर्ग | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

पूर्व मध्य रेलवे की महाप्रबंधक डिंपी गर्ग ने गया जंक्शन का निरीक्षण कर यात्री सुविधाओं का जायजा लिया. पितृपक्ष मेले की तैयारियों के साथ-साथ वर्ल्ड क्लास स्टेशन के विकास कार्यों पर भी विशेष ध्यान दिया गया.

विज्ञापन

Gaya Junction : पूर्व मध्य रेलवे की महाप्रबंधक (जीएम) डिंपी गर्ग ने पदभार ग्रहण करने के बाद शुक्रवार को गया जंक्शन का गहन निरीक्षण किया. उन्होंने जंक्शन के सभी प्लेटफार्म, फुट ओवरब्रिज, स्टेशन परिसर, टिकट काउंटर, टिकटघर, डेल्हा साइड, वेटिंग हॉल, शौचालय, स्नानघर सहित विभिन्न यात्री सुविधाओं का जायजा लिया.

विज्ञापन
गया जंक्शन का निरीक्षण करते पूमरे के जीएम डिंपी गर्ग  | Prabhat Khabar Network
गया जंक्शन का निरीक्षण करते पूमरे के जीएम डिंपी गर्ग

निरीक्षण के दौरान पितृपक्ष मेला को लेकर रेलवे की तैयारियों पर विशेष जोर रहा. जीएम ने अधिकारियों से कहा कि गया जंक्शन पर आने वाले श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी नहीं होनी चाहिए.

साफ-सफाई व शौचालय व्यवस्था

निरीक्षण के दौरान जीएम ने स्टेशन की साफ-सफाई व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया. उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि प्लेटफार्म, वेटिंग एरिया, स्टेशन परिसर और यात्रियों के आने-जाने वाले स्थानों की नियमित सफाई हो.

गया जंक्शन का निरीक्षण करते पूमरे के जीएम डिंपी गर्ग  | Prabhat Khabar Network
निरीक्षण करते पूमरे के जीएम डिंपी गर्ग

शौचालयों की स्थिति बेहतर रखने के साथ वहां लगातार सफाई की निगरानी की जाए. पितृपक्ष मेले के दौरान यात्रियों की संख्या बढ़ने को देखते हुए शौचालय और पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाओं को पर्याप्त रखने का निर्देश दिया गया.

लाइट व साइन बोर्ड दुरुस्त

जीएम ने स्टेशन पर प्रकाश व्यवस्था का भी जायजा लिया. उन्होंने कहा कि प्लेटफार्म और यात्रियों के आवागमन वाले सभी क्षेत्रों में पर्याप्त रोशनी होनी चाहिए. अंधेरे वाले स्थानों को चिह्नित कर वहां पर्याप्त लाइट की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा गया.

गया जंक्शन का निरीक्षण करते पूमरे के जीएम डिंपी गर्ग  | Prabhat Khabar Network
भगवान बुद्ध की प्रतिमा का निरीक्षण करते जीएम डिंपी गर्ग

इसके अलावा रेलवे साइन बोर्ड, प्लेटफार्म इंडिकेटर, दिशा सूचक बोर्ड और यात्रियों को आवश्यक जानकारी देने वाले अन्य डिस्प्ले लगाने का निर्देश दिया गया ताकि श्रद्धालुओं को सुविधाओं की जानकारी आसानी से मिल सके.

वरिष्ठ अधिकारियों को निर्देश

महाप्रबंधक ने स्थानीय अधिकारियों के साथ-साथ विभिन्न विभागों के ब्रांच अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि यात्री सुविधाओं में किसी प्रकार की कमी नहीं होनी चाहिए. उन्होंने कहा कि सीनियर अधिकारी स्टेशन की व्यवस्थाओं की लगातार निगरानी करें और आपस में समन्वय बनाकर काम करें.

गया जंक्शन का निरीक्षण करते पूमरे के जीएम डिंपी गर्ग  | Prabhat Khabar Network
गया जंक्शन का निरीक्षण करते जीएम डिंपी गर्ग

जीएम ने कहा कि किसी समस्या के सामने आने के बाद उसके समाधान का इंतजार न किया जाए, बल्कि अधिकारी पहले से ही सम्भावित समस्याओं को चिह्नित कर उन्हें दूर करें.

वर्ल्ड क्लास स्टेशन प्रोजेक्ट

जीएम डिंपी गर्ग ने गया जंक्शन के वर्ल्ड क्लास स्टेशन प्रोजेक्ट के तहत चल रहे विकास कार्यों का भी गहराई से जायजा लिया.

उन्होंने निर्माण कार्य से जुड़े अधिकारियों से विभिन्न योजनाओं की प्रगति की जानकारी ली और निर्देश दिए कि जिन सुविधाओं का निर्माण किया जा रहा है, उन्हें निर्धारित समय सीमा के अंदर पूरा किया जाए तथा काम की गुणवत्ता से कोई समझौता न हो.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन