गया जी : वायरल वीडियो के बाद चकजलपा स्कूल में जांच तेज, डीपीओ ने शिक्षकों की हाजिरी से पढ़ाई तक का लिया जायजा
जांच करते डीपीओ | Prabhat Khabar Network
गया जी के चकजलपा मध्य विद्यालय का शुक्रवार को गया के डीपीओ नित्यम कुमार गौरव ने निरीक्षण किया. यह जांच एक वायरल वीडियो के बाद हुई है जिसमें स्कूल की व्यवस्थाओं पर सवाल उठाए गए थे. डीपीओ ने पठन-पाठन, पंजी, उपस्थिति और साफ-सफाई सहित कई बिंदुओं की गहन जांच की.
गया जी के गुरुआ प्रखंड के मध्य विद्यालय चकजलपा का शुक्रवार को गया के डीपीओ (एसएसए) नित्यम कुमार गौरव ने निरीक्षण किया. इस दौरान उनके साथ गुरुआ के प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी डॉ जयशंकर सिंह एवं गुरारू के बीईओ रंजीत कुमार भी मौजूद रहे.
निरीक्षण के दौरान डीपीओ ने विद्यालय की प्रभारी प्रधान शिक्षिका सरिता कुमारी से विद्यालय के संचालन, पठन-पाठन एवं अन्य व्यवस्थाओं से संबंधित कई बिंदुओं पर जानकारी ली तथा आवश्यक पूछताछ की.
पठन-पाठन व पंजी जांच
डीपीओ ने विद्यालय में शिक्षक पंजी, शिक्षकों की उपस्थिति, कक्षा-कक्ष, ब्लैक बोर्ड, विद्यार्थियों की संख्या एवं उपस्थिति, पठन-पाठन की व्यवस्था तथा विद्यालय परिसर की साफ-सफाई समेत विभिन्न बिंदुओं की गहन जांच की.

उन्होंने अलग-अलग कक्षाओं में जाकर बच्चों से पढ़ाई से संबंधित सवाल पूछे और उनके शैक्षणिक स्तर की जानकारी ली. साथ ही विद्यालय में उपलब्ध सुविधाओं एवं शिक्षण व्यवस्था का भी जायजा लिया.
गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का निर्देश
निरीक्षण के दौरान डीपीओ ने विद्यालय प्रबंधन को बेहतर शैक्षणिक माहौल बनाए रखने तथा नियमित रूप से गुणवत्तापूर्ण पठन-पाठन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया.
उन्होंने कहा कि विद्यालय से संबंधित मामले की जांच की जा रही है. जांच पूरी होने के बाद तथ्यों के आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी.

वायरल वीडियो के बाद जांच
ज्ञात हो कि गत सप्ताह एक शिक्षिका द्वारा विद्यालय की व्यवस्था से संबंधित वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल किया गया था.
वायरल वीडियो की जानकारी मिलने के बाद शिक्षा विभाग एवं प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए विद्यालय की जांच शुरू की है.
विभागीय कार्रवाई जारी
इस मामले में दोषी पाये गये एक शिक्षिका पर विभागीय कार्रवाई भी की गई है. इसी क्रम में डीपीओ ने विद्यालय पहुंचकर विभिन्न बिंदुओं की जांच की.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए