गया जी : डिवाइडर से टकराई कार, रोहतास के युवक की मौत; एक मगध मेडिकल रेफर

Updated:
विज्ञापन

बाराचट्टी में दुर्घटनाग्रस्त कार | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

गया जी में एक भीषण सड़क दुर्घटना हुई, जहाँ बाराचट्टी के गजरागढ़ के पास एक कार डिवाइडर से टकरा गई. इस हादसे में रोहतास जिले के एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल है.

विज्ञापन

गया जी के बाराचट्टी के गजरागढ़ के समीप हुई इस घटना में रोहतास जिले के चेनारी थाना क्षेत्र के टेनारी गांव निवासी सिमरत जायसवाल के पुत्र बंटी जायसवाल की मौत हो गई. वहीं, कार पर सवार रोहतास के कुदरा थाना क्षेत्र के गुररा गांव निवासी पिंटू कुमार घायल हो गए, जिन्हें बेहतर इलाज के लिए अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल, गया भेजा गया.

विज्ञापन

पुलिस ने शव को भेजा पोस्टमार्टम के लिए

सोमवार की शाम सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और गाड़ी में फंसे दोनों लोगों को बाहर निकाला.

मृतक बंटी के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मगध मेडिकल कॉलेज, गया भेज दिया गया. घायल पिंटू को पहले बाराचट्टी अस्पताल लाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के वास्ते मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल, गया रेफर कर दिया गया.

कार का डिवाइडर से टकराना बना हादसे का कारण

इस भीषण सड़क दुर्घटना का मुख्य कारण कार का अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराना बताया जा रहा है.

इस संबंध में थानाध्यक्ष अमरेंद्र किशोर ने बताया कि दुर्घटना की सूचना मृतक के परिजनों को दे दी गई है. पुलिस अग्रतर आवश्यक कानूनी कार्रवाई में जुटी हुई है.

Also Read : सोलर पैनल लगवाने का मौका, भोजपुर के नगर निकायों में आज से शुरू होगा लोन मेला, बिजली बिल में मिलेगी राहत


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन