गया जी : तेज रफ्तार हाइवा ने बाइक सवार को रौंदा, युवक की मौत के बाद ग्रामीणों ने किया सड़क जाम

Updated:
विज्ञापन

दुर्घटनाग्रस्त बाइक| Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

डोभी-गया जी मार्ग पर सोमवार को एक तेज रफ्तार हाइवा ने बाइक सवार को रौंद दिया, जिससे युवक की मौके पर ही मौत हो गई. इस घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने तुरंत सड़क जाम कर दिया, जिससे यातायात ठप हो गया.

विज्ञापन

डोभी-गया जी मुख्य मार्ग पर थाना क्षेत्र के करमोनी के पास सोमवार को डोभी की तरफ से आ रही एक तेज रफ्तार हाइवा ने बाइक सवार को रौंद दिया. इस हादसे में बाइक चला रहे बाराचट्टी क्षेत्र के सोनू खान की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई.

विज्ञापन

राहगीरों और ग्रामीणों ने शव को सड़क पर पड़ा देखकर जोरदार आक्रोश व्यक्त किया और तुरंत ही डोभी-गया मार्ग को जाम कर दिया. जाम के कारण दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और यातायात पूरी तरह ठप हो गया.

हाइवा और चालक पुलिस हिरासत में, सड़क कटिंग पर फूटा गुस्सा

वहीं, इस हादसे को अंजाम देने के बाद भाग रहे हाइवा की सूचना मिलने पर मगध विश्वविद्यालय थाना की पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए हाइवा को पकड़ लिया और व्याप्त तनाव को काबू में करने की कोशिश की. डोभी पुलिस ने जानकारी दी कि दुर्घटना में शामिल हाइवा वाहन और उसके चालक को हिरासत में ले लिया गया है.

जाम प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों ने कहा कि करमोनी-नावाडीह मोड़ के पास सड़क कटिंग के कारण अक्सर ऐसे हादसे होते रहे हैं और यही सड़क कटिंग इन दुर्घटनाओं का मुख्य कारण है. ग्रामीण लगातार सुधार और बेहतर सुरक्षा की मांग कर रहे हैं.

डोभी थानाध्यक्ष मुकेश कुमार स्वयं दल-बल के साथ घटनास्थल पर मौजूद हैं तथा आक्रोशित ग्रामीणों को समझाने-बुझाने में जुटे हैं. वहीं, मृतक के परिजन और स्थानीय लोग न्याय की मांग को लेकर जाम स्थल पर डटे हुए हैं.

Also Read : आरा का वीर कुंवर सिंह पार्क अब पहले से ज्यादा भव्य, सेल्फी प्वाइंट, बोटिंग और ओपन जिम समेत मिलेंगी विश्वस्तरीय सुविधाएं


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन