ePaper

मानपुर से गया के बीच मेगा ब्लॉक लेकर किया गया काम

Updated at : 17 Jun 2025 8:25 PM (IST)
विज्ञापन
मानपुर से गया के बीच मेगा ब्लॉक लेकर किया गया काम

मानपुर से गया के बीच मंगलवार दोपहर 15:30 से 18:15 बजे तक मेगा ब्लॉक लेकर स्लीपर और स्लैब बदले गये तथा मशीन से ट्रैक की जांच की गयी.

विज्ञापन

गया जी. मानपुर से गया के बीच मंगलवार दोपहर 15:30 से 18:15 बजे तक मेगा ब्लॉक लेकर स्लीपर और स्लैब बदले गये तथा मशीन से ट्रैक की जांच की गयी. रेलवे अधिकारियों ने बताया कि इस दौरान ट्रेनों के परिचालन पर कोई असर नहीं पड़ा. डीडीयू-गया-धनबाद रेलखंड पर 160 किमी प्रति घंटे की गति से ट्रेनें चलाने की तैयारी के तहत रोजाना मेगा ब्लॉक लिया जा रहा है. इससे ट्रेनों की गति, सुरक्षा और यात्रियों की सुविधा में सुधार होगा, साथ ही समय की बचत और क्षेत्र के विकास में भी मदद मिलेगी. रेलवे अधिकारियों ने बताया कि वे जल्द से जल्द ट्रेनों को 160 किलोमीटर प्रति घंटा की गति से चलाने के लिए प्रयास कर रहे हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ROHIT KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By ROHIT KUMAR SINGH

ROHIT KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन