एनएच पर वाहन की चपेट में आने से महिला की हुई मौत

Published by : KANCHAN KR SINHA Updated At : 03 Oct 2025 5:47 PM

विज्ञापन

डोभी थाना से कुछ ही दूरी पर बुधवार की दोपहर एनएच पर एक हादसा हो गया. एनएच पर तेज रफ्तार से गुजर रहे अज्ञात वाहन ने एक महिला को अपनी चपेट में ले लिया.

विज्ञापन

डोभी. डोभी थाना से कुछ ही दूरी पर बुधवार की दोपहर एनएच पर एक हादसा हो गया. एनएच पर तेज रफ्तार से गुजर रहे अज्ञात वाहन ने एक महिला को अपनी चपेट में ले लिया. इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गयी. स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी. सूचना मिलते ही डोभी थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. शव की पहचान बहेरा थाना क्षेत्र के हरदवन निवासी 35 वर्षीय प्रियंका कुमारी के रूप में हुई. थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि मृतका की पहचान हो चुकी है. पोस्टमार्टम के बाद शव को मृतका के परिजन को सौंप दिया गया है. इस मामले में केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
KANCHAN KR SINHA

लेखक के बारे में

By KANCHAN KR SINHA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन