बिजली के शार्ट सर्किट से लगी आग में सामान जलकर राख

Updated:
विज्ञापन

मैगरा थाना क्षेत्र की सेवरा पंचायत की घटना

विज्ञापन

मैगरा थाना क्षेत्र की सेवरा पंचायत की घटना

प्रतिनिधि, डुमरिया. प्रखंड के मैगरा थाना क्षेत्र की सेवरा पंचायत के वार्ड 12 में बिजली के शॉर्ट सर्किट से रविवार की दोपहर तीन बजे भीषण आग लग गयी. इसमें हजारों रुपये मूल्य के सामान जलकर राख हो गये. गृहस्वामी राजेश ठाकुर ने बताया कि रविवार के दिन में करीब तीन बजे के करीब बिजली के शाॅर्ट सर्किट लगने से घर में आग लग गयी, जिसमें घर में रखे टीबी, पंखा, चौकी, कपड़े, बक्से, घर व जमीन के कागजात के अलावा गेहूं, चावल सहित कुछ गहने जलकर रखा हो गये. आग की लपटें देखकर ग्रामीण तुरंत बचाव कार्य में जुट गये. उन्होंने आग पर काबू पाने के हर संभव प्रयास किये, लेकिन आग इतनी तेजी से फैली कि सब कुछ जलकर राख हो गया. घटना की सूचना मिलने पर अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक आग पूरी तरह फैल चुकी थी व अधिकांश सामान जल चुका था. इस अग्निकांड में हजारों रुपये की संपत्ति के नुकसान का अनुमान है. गृहस्वामी राजेश ठाकुर ने बताया कि आग बिजली के शॉर्ट सर्किट से लगी, जब घर के सभी सदस्य घर के बाहर बैठे थे. ग्रामीणों के प्रयासों से आग पर काबू पाने से पहले ही सब कुछ नष्ट हो गया. पीड़ित परिवार ने अब सीओ से तत्काल सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन