खेलकूद में विजेता प्रतिभागियों को किया गया पुरस्कृत
Updated at : 02 Mar 2025 7:48 PM (IST)
विज्ञापन

गया हवाई अड्डा पर खेल भावना को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से वार्षिक खेलकूद कार्यक्रमों का समापन समारोह रविवार को आयोजित किया गया.
विज्ञापन
बोधगया.
गया हवाई अड्डा पर खेल भावना को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से वार्षिक खेलकूद कार्यक्रमों का समापन समारोह रविवार को आयोजित किया गया. कार्यक्रम में भारतीय विमानपतन प्राधिकरण के सभी कार्मिक, उनके बच्चों सहित परिवार के सभी सदस्य हर्षोल्लास के साथ सम्मिलित हुए. समापन समारोह में एयरपोर्ट डायरेक्टर बंगजीत साहा ने सभी सदस्यों से खेल भावना के साथ सभी आगे भी प्रतियोगिताओं में प्रतिभागिता के लिए आग्रह किया तथा सभी को इसके दूरगामी परिणाम, जैसे बच्चों के शारीरिक क्षमता व मानसिक बुद्धिमत्ता के सर्वांगीण विकास के महत्व पर बल दिया. कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया. कार्यक्रम का आयोजन एवं संचालन गया हवाई अड्डा के खेलकूद विभाग सचिव अमरेश कुमार पांडेय द्वारा किया गया.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




