Gaya News : वक्फ संशोधन से पसमांदा और गरीब मुसलमानों को होगा फायदा : मंत्री

Updated at : 16 Apr 2025 11:13 PM (IST)
विज्ञापन
Gaya News : वक्फ संशोधन से पसमांदा और गरीब मुसलमानों को होगा फायदा : मंत्री

Gaya News : मंत्री जीवेश मिश्रा ने बुधवार को कहा कि वक्फ संशोधन बिल से पसमांदा और गरीब मुसलमानों को फायदा होगा. यह उनके हित में है. इस बिल के समर्थन में देश के सभी राष्ट्रवादी मुस्लिम हैं.

विज्ञापन

गया. वक्फ संशोधन बिल से पसमांदा और गरीब मुसलमानों को फायदा होगा. यह उनके हित में है. इस बिल के समर्थन में देश के सभी राष्ट्रवादी मुस्लिम हैं. कहीं विरोध नहीं है. गरीब मुसलमानों के हित के लिए वक्फ बनाया गया था, लेकिन उसका लाभ अब तक इनलोगों को नहीं मिला. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नारा दिया था, सबका साथ सबका विकास, उन्होंने दृढ़ संकल्पित होकर उन पसमांदा व गरीब मुसलमानों के लिए वक्फ बिल में संशोधन किया. इससे पूरे देश के मुसलमानों में प्रसन्नता है. यह बातें बुधवार को सर्किट हाउस में प्रेसवार्ता में नगर विकास मंत्री जीवेश मिश्रा ने कहीं. मंत्री श्री मिश्रा ने कहा कि वक्फ के नाम पर दुकान चलाने वाले लोगों को पेट में दर्द हो रहा है और वे लोग ही चिल्ला रहे हैं. जिन मुसलमानों को बिल से फायदा होने वाला है वही उनलोगों को ठीक कर देंगे. इस दौरान मंत्री ने नगर निगम में होने वाले विकास कार्यों की भी जानकारी दी. मौके पर सहकारिता मंत्री डॉ प्रेम कुमार भी उपस्थित थे. कार्यकर्ताओं व पार्टी के पदाधिकारियों ने मंत्री का फूल-माला से स्वागत किया. कहा कि तेजस्वी यादव को राहुल गांधी व खड़गे जी ने बुलाया था, वे वहां ठंढे हो गये. अब उनसे पूछिए कि इंडिया एलायंस से मुख्यमंत्री कौन होगा. क्या बोलते हैं. पहले लालू यादव चिल्ला-चिल्लाकर कह रहे थे कि इंडी गठबंधन का मुख्यमंत्री तेजस्वी होगा. लेकिन कल तो राहुल गांधी ने उनको बुलाकर ठंढा कर दिया है. पता चला कि मुख्यमंत्री बनने का तो वे नाम भी नहीं ले रहे हैं. मौके पर भाजपा पूर्वी गया जिला अध्यक्ष विजय मांझी, महामंत्री अशोक शर्मा, पप्पू चंद्रवंशी, जिला मंत्री मुनीलाल, जिला उपाध्यक्ष सुधांशु कुमार, सुनील सिंह , मीडिया प्रभारी रंजीत कुमार सिंह और अन्य थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRANJAL PANDEY

लेखक के बारे में

By PRANJAL PANDEY

PRANJAL PANDEY is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन