‘देखल करी कम जी’ गाने में अक्षरा-निरहुआ का जबरदस्त रोमांस, 25M+ व्यूज

Updated:
विज्ञापन
Dekhal Kari Kam Ji Bhojpuri Song nirahua akshara singh watch video

निरहुआ और अक्षरा सिंह का भोजपुरी गाना

Dekhal Kari Kam Ji Bhojpuri Song: निरहुआ और अक्षरा सिंह का भोजपुरी गाना “देखल करी कम जी” यूट्यूब पर एक बार फिर खूब पसंद किया जा रहा है. देसी रोमांस और दोनों की शानदार केमिस्ट्री ने दर्शकों का दिल जीत लिया है. जानिए गाने के बारे में…

विज्ञापन

Dekhal Kari Kam Ji Bhojpuri Song: भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री में कुछ जोड़ियां ऐसी हैं, जिनका नाम सुनते ही लोगों का एक्साइटमेंट बढ़ जाता है. खासकर जब बात निरहुआ और अक्षरा सिंह की हो, तो फैंस को पहले से ही हिट गाने की उम्मीद रहती है. हालांकि, दोनों ने एक साथ कुछ ही प्रोजेक्ट किये हैं, लेकिन जो भी काम किया है सुपरहिट साबित हुआ है. एक बार फिर ये जोड़ी अपने पुराने गाने देखल करी कम जी के साथ चर्चा में आ गई है. 

गाने में क्या है खास?

यह गाना रोमांस और मस्ती का परफेक्ट मिक्सचर है. इसके बोल बेहद आसान और देसी टच वाले हैं, जो पहली बार में ही लोगों की जुबान पर चढ़ जाते हैं. वीडियो में गांव की सादगी और मॉडर्न स्टाइल का शानदार मेल देखने को मिलता है. दोनों की केमिस्ट्री इतनी नैचुरल लगती है कि दर्शक आसानी से कनेक्ट हो जाते हैं. गाने में पति-पत्नी के बीच के मधुर रिश्ते को सादगी से दिखाया गया है. पत्नी अपने पति को गाने में कहती नजर आती है कि देखल करी हमरा के कम जी न तो हो जाई प्यार ए बलम जी. यह गाना आज से करीब 2 साल पहले रिलीज हुआ था और आज एक बार फिर सोशल मीडिया पर सुना जा रहा है.

यहां सुनें पूरा गाना

निरहुआ ने खुद गाया है गाना

अक्षरा और निरहुआ के इस फेमस गाने को SRK Music Bhojpuri यूट्यूब चैनल से दो साल पहले रिलीज किया गया था, जहां इसे लगातार अच्छा रिस्पॉन्स मिलता आ रहा है. सिंगर की बात करें तो दिनेश लाल यादव निरहुआ ने खुद प्रियंका सिंह के साथ मिलकर यह गाना गाया है. वहीं गाने की लिरिक्स अरविंद तिवारी ने दी है.

यह भी पढ़ें: ‘ताला चाभी’ गाने ने इंटरनेट पर मचाई तबाही, महज 3 दिनों में लाखों व्यूज

विज्ञापन
अनिकेत कुमार

लेखक के बारे में

By अनिकेत कुमार

अनिकेत बीते 4 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थान के साथ काम करने का अनुभव. एंटरटेनमेंट, हाईपरलोकल और राजनीति की खबरों से अधिक जुड़ाव. वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ कार्यरत.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola