‘ताला चाभी’ गाने ने इंटरनेट पर मचाई तबाही, महज 3 दिनों में लाखों व्यूज

Updated:
विज्ञापन
Tala Chabhi Bhojpuri Song shubham raj anjali yadav trending video watch video

ताला चाभी गाने का एक रोमांटिक सीन

Tala Chabhi Bhojpuri Song: ताला चाभी भोजपुरी गाना रिलीज के कुछ ही घंटों में सोशल मीडिया पर छा गया है. शुभम राज और अंजली यादव की आवाज और खुशी यादव की केमिस्ट्री ने इस गाने को और शानदार बना दिया है. जानिए गाने के बारे में पूरी डिटेल…

विज्ञापन

Tala Chabhi Bhojpuri Song: भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री में इन दिनों हर हफ्ते कोई न कोई नया गाना धमाल मचा रहा है. दर्शकों की पसंद भी अब तेजी से बदल रही है और सोशल मीडिया पर वही गाने छा रहे हैं जिनमें बीट, डांस और कैची बोल का जबरदस्त कॉम्बिनेशन हो. इसी बीच शुभम राज और अंजली यादव का एक नया गाना ताला चाभी लोगों के बीच तेजी से पॉपुलर हो रहा है.

इंटरनेट पर छाया ‘ताला चाभी’

दरअसल, भोजपुरी गाना “ताला चाभी” रिलीज के साथ ही इंटरनेट पर छा गया है. महज 3 दिनों में इस गाने को लाखों व्यूज मिल चुके हैं और यह लगातार ट्रेंडिंग में बना हुआ है. यह गाना सारेगामा हम भोजपुरी चैनल पर रिलीज हुआ है.

यहां सुनें पूरा गाना

गाने की पूरी टीम

► गाना – ताला चाभी
► गायक – शुभम राज और अंजली यादव
► गीत – प्रिंस शान दुबे
► संगीत – शुभम राज
► फीचरिंग – खुशी यादव
► डायरेक्टर एवं कोरियोग्राफर – रौनक राउत
► सहायक – विवेक मंडल
► डीओपी – वजीर आर्ट
► मिक्स एंड मास्टर – समीर राज
► मेकअप – राज
► संपादन – रोहन
► कॉस्ट्यूम – रजत
► डीआई – संदीप बाजपेयी
► प्रोडक्शन – गैल्ब फिल्म्स

वीडियो में दिखी शानदार केमिस्ट्री

म्यूजिक वीडियो में शुभम राज के साथ खुशी यादव नजर आ रही हैं. दोनों की केमिस्ट्री और डांस मूव्स दर्शकों को बांधे रखते हैं. साथ ही अंजली यादव की मौजूदगी ने वीडियो को और भी रोमांचक बना दिया है. गाने में देसी फ्लेवर के साथ मॉडर्न म्यूजिक का शानदार मेल देखने को मिलता है. यही वजह है कि यह गाना रील्स और शॉर्ट वीडियो प्लेटफॉर्म पर तेजी से ट्रेंड कर रहा है.

यह भी पढ़ें: पवन सिंह के ‘करब ना गुलामी’ गाने को मिला जबरदस्त रिसपॉन्स, 3.5M+ व्यूज

विज्ञापन
अनिकेत कुमार

लेखक के बारे में

By अनिकेत कुमार

अनिकेत बीते 4 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थान के साथ काम करने का अनुभव. एंटरटेनमेंट, हाईपरलोकल और राजनीति की खबरों से अधिक जुड़ाव. वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ कार्यरत.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola