पवन सिंह के ‘करब ना गुलामी’ गाने को मिला जबरदस्त रिसपॉन्स, 3.5M+ व्यूज

Updated:
विज्ञापन
Pawan Singh Karab Na Gulami Song shilpi raj bhojpuri viral hit watch video

पवन सिंह और एक्ट्रेस संजना सिंह

Pawan Singh Karab Na Gulami Song: पवन सिंह और शिल्पी राज का नया भोजपुरी गाना “करब ना गुलामी” रिलीज होते ही लोगों की जुबान पर चढ़ गया है. महज 6 दिनों में 35 लाख व्यूज के साथ यह गाना सोशल मीडिया और यूट्यूब पर ट्रेंडिंग में बना हुआ है. जानिए गाने के बारे में पूरी डिटेल…

विज्ञापन

Pawan Singh Karab Na Gulami Song: भोजपुरी गानों का क्रेज इन दिनों कुछ ज्यादा ही देखने को मिल रहा है. कोई भी नया गाना रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर छा जाता है. अब एक और गाना ऐसा आया है, जिसने कुछ ही दिनों में इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है. भोजपुरी के पावर स्टार पवन सिंह का नया गाना “करब ना गुलामी” इन दिनों यूट्यूब और सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. रिलीज के सिर्फ 6 दिनों में ही इस गाने ने करीब 35 लाख व्यूज हासिल कर लिए हैं.

पवन-शिल्पी की जोड़ी ने फिर मचाया धमाल

गाने में भोजपुरी के पावर स्टार कहे जाने वाले पवन सिंह के साथ शिल्पी राज ने अपनी आवाज दी है. दोनों की जोड़ी पहले भी कई हिट गाने दे चुकी है और इस बार भी फैंस को वही पुराना जादू देखने को मिल रहा है. गाने के वीडियो में रिश्तों की कहानी दिखाई गई है, जिसमें पति-पत्नी के बीच के इमोशन्स को बखूबी दिखाया गया है. इमोशन, रोमांस और देसी अंदाज का बेहतरीन कॉम्बिनेशन दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है. यह गाना JP Star Pictures Bhojpuri यूट्यूब चैनल पर रिलीज हुआ है और लगातार अच्छे व्यूज बटोर रहा है. भोजपुरी इंडस्ट्री में पवन सिंह का नाम ही हिट की गारंटी माना जाता है. उनके गाने अक्सर रिलीज होते ही वायरल हो जाते हैं. “करब ना गुलामी” भी उसी स्टारडम को आगे बढ़ाता नजर आ रहा है.

यहां सुनें पूरा गाना

गाने की पूरी टीम

► एल्बम – करब ना गुलामी
► गाना – करब ना गुलामी
► गायक – पवन सिंह और शिल्पी राज
► फीचरिंग – संजना सिंह
► गीत – शुभम सिगरीवाल
► संगीत – सरगम आकाश
► निर्माता – उमा शंकर प्रसाद
► सह-निर्माता – आयुष राज गुप्ता
► निर्देशक – गोल्डी जायसवाल
► कोरियोग्राफर – सनी सोनकर
► रिकॉर्डिंग – दुर्गा सिंह
► संपादन – पप्पू वर्मा
► डीआई – रोहित सिंह
► डीओपी – राजन वर्मा
► लाइन प्रोड्यूसर – विष्णु
► कंपनी – JP Star Pictures Bhojpuri

यह भी पढे़ं: खेसारी लाल का गाना मटर के छेमी रिलीज, ट्रेंडिंग स्टार संग लिपटीं आकांक्षा पुरी

विज्ञापन
अनिकेत कुमार

लेखक के बारे में

By अनिकेत कुमार

अनिकेत बीते 4 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थान के साथ काम करने का अनुभव. एंटरटेनमेंट, हाईपरलोकल और राजनीति की खबरों से अधिक जुड़ाव. वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ कार्यरत.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola