खेसारी लाल का गाना मटर के छेमी रिलीज, ट्रेंडिंग स्टार संग लिपटीं आकांक्षा पुरी

Updated at : 19 Mar 2026 9:44 PM (IST)
विज्ञापन
Khesari Lal Matar Ke Chhemi Song akanksha puri viral bhojpuri hit watch video

भोजपुरी एक्टर व सिंगर खेसारी लाल यादव और एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी

Khesari Lal Matar Ke Chhemi Song: खेसारी लाल यादव का नया भोजपुरी गाना “मटर के छेमी” रिलीज होते ही वायरल हो गया है. खेसारी लाल यादव की आवाज और आकांक्षा पुरी के ग्लैमरस अंदाज ने इसे हिट बना दिया है. कुछ ही घंटों में गाने को लाखों व्यूज मिल चुके हैं. पढे़ं गाने के बारे में पूरी डिटेल…

विज्ञापन

Khesari Lal Matar Ke Chhemi Song: भोजपुरी गानों का क्रेज इन दिनों सोशल मीडिया पर अलग ही लेवल पर है. जैसे ही कोई नया गाना रिलीज होता है, वो देखते ही देखते वायरल हो जाता है. इन दिनों ऐसा ही कुछ एक नए गाने को लेकर देखने को मिल रहा है, जिसने इंटरनेट पर धूम मचा दी है. भोजपुरी का नया गाना “मटर के छेमी” तेजी से लोगों के बीच पॉपुलर हो रहा है. खेसारी लाल यादव की दमदार आवाज और उनका देसी स्वैग गाने को खास बना रहा है. वहीं नैना यादव की आवाज भी इसमें चार चांद लगा रही है.

वीडियो में दिखा ग्लैमरस अंदाज

गाने के वीडियो में आकांक्षा पुरी का ग्लैमरस अंदाज लोगों का ध्यान खींच रहा है. उनके डांस मूव्स और एक्सप्रेशंस ने गाने को और ज्यादा एंटरटेनिंग बना दिया है. यह गाना वेस्ट भोजपुरी यूट्यूब चैनल से रिलीज हुआ है. रिलीज के महज 14 घंटे के भीतर ही इसे करीब 4 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं.

यहां सुनें पूरा गाना

आखिर क्यों वायरल हो रहा गाना?

“मटर के छेमी” गाने में खेसारी का देसी अंदाज के साथ मॉडर्न म्यूजिक का जबरदस्त मिक्सचर देखने को मिल रहा है. साथ ही, रंग-बिरंगे सेट, हाई एनर्जी डांस और शानदार विजुअल्स खासकर युवाओं को खूब पसंद आ रहे हैं. भोजपुरी गानों की खासियत यही है कि वे रिलीज होते ही ट्रेंड करने लगते हैं, और यह गाना भी उसी रास्ते पर तेजी से आगे बढ़ रहा है. खेसारी ला यादव की पॉपुलैरिटी और आकांक्षा पुरी की मौजूदगी ने इसे वायरल हिट बना दिया है. 

गाने की पूरी टीम

एल्बम – मटर के छेमी
गाना – मटर के छेमी
गायक – Khesari Lal Yadav एवं Naina Yadav
गीतकार – बिट्टू विद्यार्थी
संगीत – कान्हा सिंह
अभिनय – Khesari Lal Yadav एवं Akanksha Puri
निर्देशक – पवन पाठक
डीओपी – राहुल यादव
कोरियोग्राफर – साहिल राज
एडिटिंग – किशोर राज
डीआई – रोहित सिंह
डांस ग्रुप – दीपक जी
डिजिटल – ग्लोबल म्यूजिक जंक्शन

यह भी पढे़ं: लंदन से पढ़े हैं धुरंधर 2 के बड़े साहब, लोगों का अंदाजा हुआ फेल

विज्ञापन
Aniket Kumar

लेखक के बारे में

By Aniket Kumar

अनिकेत बीते 4 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थान के साथ काम करने का अनुभव. एंटरटेनमेंट, हाईपरलोकल और राजनीति की खबरों से अधिक जुड़ाव. वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ कार्यरत.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola