बिहार पुलिस सप्ताह के तहत वॉलीबॉल मैच का हुआ आयोजन

Updated at : 27 Feb 2025 7:52 PM (IST)
विज्ञापन
बिहार पुलिस सप्ताह के तहत वॉलीबॉल मैच का हुआ आयोजन

बिहार पुलिस सप्ताह के तहत नीमचक बथानी अनुमंडल कार्यालय मैदान में वॉलीबॉल मैच का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

खिजरसराय.

बिहार पुलिस सप्ताह के तहत नीमचक बथानी अनुमंडल कार्यालय मैदान में वॉलीबॉल मैच का आयोजन किया गया. इसमें फाइनल में पहुंची अतरी थाना और खिजरसराय थाना की टीम के बीच मुकाबला हुआ, जिसमें तीन मैच के सेट में दो मैच अतरी की टीम ने जीते. पहला मैच खिजरसराय की टीम ने जीता वहीं और दूसरे और तीसरे मैच में अतरी की टीम ने सफलता प्राप्त की. इसके पूर्व नीमचक बथानी और खिजरसराय के बीच मुकाबला हुआ था. इसमें खिजरसराय की टीम जीती थी. वहीं, नीमचक बथानी अनुमंडल और अतरी के बीच हुए मुकाबले में अतरी की टीम जीती थी. विजेता टीम को नीमचक बथानी डीएसपी प्रकाश कुमार और एसडीओ गोपाल कुमार ने और विजेता और उपविजेता ट्रॉफी देकर सम्मानित किया. इस मौके पर खिजरसराय थानाध्यक्ष कमलेश राम सहित अन्य उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन