ePaper

सोशल मीडिया पर कट्टा लहराने का वीडियो वायरल, आरोपित गिरफ्तार, हथियार जब्त

Updated at : 03 Apr 2025 7:18 PM (IST)
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर कट्टा लहराने का वीडियो वायरल, आरोपित गिरफ्तार, हथियार जब्त

सोशल मीडिया पर कट्टा लहराने का वीडियो वायरल के मामले में आरोपित युवक को कट्टे के साथ डोभी पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.

विज्ञापन

डोभी. सोशल मीडिया पर कट्टा लहराने का वीडियो वायरल के मामले में आरोपित युवक को कट्टे के साथ डोभी पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. इस मामले की जानकारी देते हुए डोभी थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि वर्ष 2023 में थाना क्षेत्र के नेहुठा गांव के रहनेवाले मोहम्मद साबिर उर्फ टेनी के पुत्र इमरान के द्वारा दोनों हाथों में कट्टा लहराते एक वीडियो सोशल मीडिया पर डाला गया था, जो तेजी से वायरल हो रहा था. वीडियो की पुष्टि तथा जांच-पड़ताल कर इस मामले में डोभी थाने की पुलिस ने प्राथमिक दर्ज कर आरोपित युवक की पहचान कर गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की. आरोपित युवक काफी दिनों से फरार चल रहा था. गुप्त सूचना पर आरोपित युवक को गुरुवार को उसके गांव नेहुठा से कट्टे के साथ गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Roshan Kumar

लेखक के बारे में

By Roshan Kumar

Roshan Kumar is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन