मोबाइल चोरी के आरोप में वागेश्वरी का युवक गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
मोबाइल चोरी के आरोप में वागेश्वरी का युवक गिरफ्तार

आरपीएफ व जीआरपी की टीम ने गुरुवार को गया रेलवे स्टेशन स्थित बुकिंग काउंटर के पास से चोरी के मोबाइल के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है.

विज्ञापन

गया जी. आरपीएफ व जीआरपी की टीम ने गुरुवार को गया रेलवे स्टेशन स्थित बुकिंग काउंटर के पास से चोरी के मोबाइल के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है. युवक की पहचान डेल्हा थाना क्षेत्र के वागेश्वरी गुमटी बम बाबा के पास के रहनेवाले रामबाबू यादव के रूप में की गयी है. इस संबंध में आरपीएफ इंस्पेक्टर बनारसी यादव ने बताया कि सब इंस्पेक्टर पूनम कुमारी, आरक्षी मुकेश कुमार व आरक्षी विकास कुमार के नेतृत्व में जीआरपी जवान एक अभियान चला रहे थे.इसी दौरान एक युवक पुलिस को देखते ही भागने लगा. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए युवक को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार युवक के पास से दो मोबाइल पाया गया. रेल थाना में युवक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Rohit Kumar Singh

लेखक के बारे में

By Rohit Kumar Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन