चोरी के मोबाइल फोन के साथ दो युवक अरेस्ट

Updated:
विज्ञापन
चोरी के मोबाइल फोन के साथ दो युवक अरेस्ट

आरपीएफ व जीआरपी की टीम ने मंगलवार को एक नंबर प्लेटफॉर्म से चोरी के मोबाइल फोन के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया है.

विज्ञापन

गया जी. आरपीएफ व जीआरपी की टीम ने मंगलवार को एक नंबर प्लेटफॉर्म से चोरी के मोबाइल फोन के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार युवक की पहचान पलामू जिले के मनातू थाना क्षेत्र के रहनेवाले राहुल कुमार यादव व डेल्हा थाना क्षेत्र के वागेश्वरी गुमटी के रहनेवाले संतोष कुमार के रूप में की गयी है. इस संबंध में आरपीएफ इंस्पेक्टर बनारसी यादव व पुलिस निरीक्षक सह रेल थानाध्यक्ष राजेश कुमार सिंह ने बताया कि गया रेलवे स्टेशन पर चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था. इसी दौरान दो युवक को तेजी से भागते हुए देखे गये. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पूछताछ की. पूछताछ के दौरान उनके पॉकेट से मोबाइल फोन बरामद किया गया. थानाध्यक्ष ने बताया कि दोनों युवक के खिलाफ रेल थाना में प्राथमिकी दर्ज की गयी है. पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Rohit Kumar Singh

लेखक के बारे में

By Rohit Kumar Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन