सात लाख रुपये की धोखाधड़ी के मामले में दो को जेल

Updated:
विज्ञापन
सात लाख रुपये की धोखाधड़ी के मामले में दो को जेल

सीएसपी संचालक के द्वारा सात लाख रुपये की हेरा-फेरी कर अवैध रूप से निकासी किये जाने के मामले में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है.

विज्ञापन

शेरघाटी. सीएसपी संचालक के द्वारा सात लाख रुपये की हेरा-फेरी कर अवैध रूप से निकासी किये जाने के मामले में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है. थानेदार अजीत कुमार ने बताया कि मोहनपुर थाना क्षेत्र के सीरियावां गांव से धोखाधड़ी के मामले में विकास कुमार व सुनील कुमार को गिरफ्तार किया गया है. दोनों के खिलाफ दो अगस्त 2021 को पैसे की धोखाधड़ी को लेकर मुकदमा दर्ज किया गया था. केस दर्ज होने के बाद से दोनों आरोपित इधर-उधर भागे फिर रहे थे. उन्होंने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर विकास और सुनील को गिरफ्तार कर पूछताछ के बाद जेल भेज दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Rohit Kumar Singh

लेखक के बारे में

By Rohit Kumar Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन