गया जी : टिकारी में आज 3 घंटे तक गुल रहेगी बिजली, इस कारण ठप रहेगी आपूर्ति, जानें कब आएगी लाइट

Updated:
विज्ञापन
ट्रांसफार्मर

ट्रांसफार्मर

Gaya Ji Power Cut : गया जी के टिकारी पावर सब स्टेशन में मेंटेनेंस कार्य के कारण आज दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। उपभोक्ता वैकल्पिक व्यवस्था कर लें।

विज्ञापन

Gaya Ji Power Cut : बिहार के गया जी जिले के टिकारी इलाके के बिजली उपभोक्ताओं के लिए एक जरूरी खबर सामने आई है. पावर सब स्टेशन टिकारी में आवश्यक मेंटेनेंस वर्क (रखरखाव कार्य) के कारण गुरुवार को दोपहर 12 बजे से लेकर दोपहर 3 बजे तक बिजली की सप्लाई पूरी तरह से ठप रहेगी.

एमआरटी की टीम करेगी सीटी-पीटी समेत अन्य उपकरणों की मरम्मत

बिजली विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, इस निर्धारित समय के दौरान एमआरटी (MRT) की विशेष टीम पावर सब स्टेशन में लगे सीटी-पीटी (CT-PT) समेत अन्य महत्वपूर्ण विद्युत उपकरणों की विशेष मरम्मत और जांच का काम करेगी. सुरक्षा और सुचारू संचालन के लिहाज से यह मेंटेनेंस बेहद जरूरी है.

एसडीओ विशाल कुमार चौधरी ने दी मामले की विस्तृत जानकारी

इस पूरे मामले की आधिकारिक जानकारी देते हुए टिकारी के बिजली एसडीओ (SDO) विशाल कुमार चौधरी ने बताया कि मेंटेनेंस कार्य के दौरान टिकारी पीएसएस से निकलने वाले सभी फीडर की बिजली सप्लाई पूरी तरह से बंद रखी जाएगी.

Also Read : गया जी : गुरुआ में 16 केवीए का ट्रांसफॉर्मर चुरा ले गए बदमाश, ग्रामीणों में फूटा गुस्सा



विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन