नाबालिग से रेप करने व तेजाब डाल मारने की धमकी, दो युवकों पर केस दर्ज

Updated:
विज्ञापन

नाबालिग से रेप करने व तेजाब डाल मारने की धमकी, दो युवकों पर केस दर्ज

विज्ञापन

गया : डेल्हा थाने के धनिया बगीचा मुहल्ले की रहनेवाली एक नाबालिग युवती को एक मनचले द्वारा तेजाब डाल कर जिंदगी खराब करने की धमकी देने का मामला प्रकाश में आया है. इस मामले में युवती ने डेल्हा थाने में दो युवकों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी है. दारोगा ने एससी/एसटी एक्ट व पॉक्सो एक्ट सहित अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है.

आपके शहर में

विज्ञापन

प्राथमिकी में युवती ने बताया है कि धनिया बगीचा मुहल्ले में रेलवे के पुराने क्वार्टर में रहनेवाला अमित उससे हमेशा छेड़खानी करता रहता है. उसके दरवाजे पर आकर गंदी-गंदी गालियां भी देता है. रास्ते से गुजरते समय भी अपने क्वार्टर में खड़ा होकर फब्तियां कसता रहता है. मोबाइल फोन पर भी तरह-तरह की बातें करता है.

बाद में अपना मोबाइल फोन नंबर बदल दिया. इसके बाद भी शुक्रवार को अमित ने अपने दोस्त सागर के मोबाइल फोन से वाट्सएप के जरिये मोबाइल फोन पर मैसेज भेजा कि उसका रेप करवा देंगे और तेजाब डाल कर जला देंगे.

इस मामले में दारोगा ने बताया कि डेल्हा थाने के धनिया बगीचा के रहनेवाले राजेंद्र प्रसाद के बेटे अमित कुमार उर्फ निपू और धनिया बगीचा के ही रहनेवाले रामाधीन राम के बेटे सागर कुमार के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन की जा रही है.

Posted by : Pritish Sahay

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन