USD vs INR: विदेशी मुद्रा बाजार में भारतीय रुपया 16 पैसे टूटकर 92.01 पर बंद हुआ

Updated:
विज्ञापन
USD vs INR

Usd Vs Inr

USD vs INR: मार्केट एक्सपर्ट्स का मानना है कि आने वाले दिनों में भी रुपया दबाव में रह सकता है. अनुमान है कि यह डॉलर के मुकाबले 91.70 से 92.40 की रेंज में कारोबार करेगा.

विज्ञापन

USD vs INR: मिडिल ईस्ट में जारी जंग का असर अब भारतीय रुपये और शेयर बाजार पर भी साफ दिखने लगा है. बुधवार को रुपये में बड़ी गिरावट दर्ज की गई, जिससे यह डॉलर के मुकाबले एक बार फिर कमजोर होकर बंद हुआ.

डॉलर के मुकाबले रुपया फिसला

बुधवार को अंतरबैंक विदेशी मुद्रा बाजार में भारतीय रुपया 16 पैसे टूटकर 92.01 पर बंद हुआ.

  • शुरुआत और उतार-चढ़ाव: रुपया सुबह 91.92 पर खुला था और दिन भर के उतार-चढ़ाव के बाद 92.01 के स्तर पर जाकर थमा.
  • रिकॉर्ड से दूरी: मंगलवार को रुपया संभलकर 91.85 पर बंद हुआ था, लेकिन बुधवार को आई गिरावट ने फिर से चिंता बढ़ा दी है.

क्यों टूट रहा है रुपया ?

एक्सपर्ट्स के मुताबिक, रुपये के गिरने के पीछे तीन मुख्य कारण हैं:

  • कच्चे तेल में उबाल: मिडिल ईस्ट संकट की वजह से अंतरराष्ट्रीय बाजार में ब्रेंट क्रूड 5.44% बढ़कर 92.58 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया है. भारत तेल का बड़ा खरीदार है, इसलिए तेल महंगा होने से रुपये पर दबाव बढ़ता है.
  • मजबूत होता डॉलर: दुनिया की प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले डॉलर इंडेक्स मजबूत होकर 98.96 पर पहुंच गया है.
  • शेयर बाजार की कमजोरी: भारतीय शेयर बाजारों में आई भारी गिरावट की वजह से विदेशी निवेशकों (FIIs) ने जमकर पैसा निकाला है. अकेले मंगलवार को ही उन्होंने 4,672 करोड़ रुपये के शेयर बेचे.

शेयर बाजार का बुरा हाल

विदेशी निवेशकों की निकासी और युद्ध की चिंता ने बाजार को लाल निशान में धकेल दिया

  • सेंसेक्स: 1,342 अंक टूटकर 76,863 पर बंद हुआ.
  • निफ्टी: 394 अंक फिसलकर 23,866 पर आ गया.

विशेषज्ञों की राय

मार्केट एक्सपर्ट्स का मानना है कि आने वाले दिनों में भी रुपया दबाव में रह सकता है. अनुमान है कि यह डॉलर के मुकाबले 91.70 से 92.40 की रेंज में कारोबार करेगा. पूरा बाजार अब इस बात पर नजर टिकाए हुए है कि मिडिल ईस्ट के हालात आगे क्या मोड़ लेते हैं.

Also Read: दिल्ली हाई कोर्ट में ठप हुआ खाना बनना, वकीलों को सैंडविच और सलाद से करना पड़ रहा गुजारा, LPG शॉर्टेज का असर

विज्ञापन
Abhishek Pandey

लेखक के बारे में

By Abhishek Pandey

अभिषेक पाण्डेय पिछले तीन वर्षों से प्रभात खबर में डिजिटल जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं। वे बिजनेस और अर्थव्यवस्था से जुड़ी खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं। शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, MSME, कृषि और इंडस्ट्री जैसे विषयों पर उनकी अच्छी पकड़ है। वे रिसर्च के साथ ऐसी खबरें और एक्सप्लेनर तैयार करते हैं, जिन्हें आम लोग भी आसानी से समझ सकें। इसके अलावा यूटिलिटी न्यूज और सक्सेस स्टोरीज लिखने में भी उनकी खास रुचि है।

पत्रकारिता अनुभव

अभिषेक ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से की है, जिसे पत्रकारिता की दुनिया में 'दादा माखनलाल की बगिया' भी कहा जाता है।

करियर की शुरुआत उन्होंने राजस्थान पत्रिका के साथ की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा। इसके बाद वे प्रभात खबर से जुड़े और पिछले तीन वर्षों से डिजिटल जर्नलिस्ट के रूप में काम कर रहे हैं।

इस दौरान उन्होंने बिजनेस, शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, कृषि, MSME और अर्थव्यवस्था से जुड़े कई अहम विषयों पर रिपोर्टिंग और रिसर्च आधारित लेख लिखे हैं। इसके अलावा वे वीडियो स्क्रिप्टिंग, एक्सप्लेनर स्टोरी, डेटा स्टोरी और डिजिटल कंटेंट पर भी लगातार काम करते हैं। उनकी कोशिश रहती है कि जटिल आर्थिक और वित्तीय विषयों को आसान और भरोसेमंद भाषा में पाठकों और दर्शकों तक पहुंचाया जाए।

शिक्षा

अभिषेक पाण्डेय ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से पत्रकारिता एवं जनसंचार की पढ़ाई की है। यहां उन्होंने रिपोर्टिंग, डिजिटल मीडिया, न्यूज़ राइटिंग, वीडियो प्रोडक्शन और मल्टीमीडिया जर्नलिज्म की बारीकियां सीखीं, जिनका इस्तेमाल वे आज अपनी पत्रकारिता में कर रहे हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola