भुआलपुर गांव में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट

Updated:
विज्ञापन
भुआलपुर गांव में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट

बुनियादगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत भुआलपुर गांव में बुधवार की सुबह जमीन विवाद को लेकर दो गुटों में मारपीट की घटना हुई. इसमें चार लोग जख्मी बताये जा रहे हैं.

विज्ञापन

मानपुर. बुनियादगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत भुआलपुर गांव में बुधवार की सुबह जमीन विवाद को लेकर दो गुटों में मारपीट की घटना हुई. इसमें चार लोग जख्मी बताये जा रहे हैं. इधर, स्थानीय पुलिस ने घटना स्थल निरीक्षण कर सभी जख्मी लोगों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया. थानाध्यक्ष पवन कुमार ने बताया कि मारपीट का कारण एक धुर जमीन थी. इसमें पहले पक्ष से मनीष कुमार सिंह उर्फ मंटू मियां व गजेंद्र सिंह जख्मी हैं. वहीं दूसरे तरफ से जयेंद्र सिंह व उसका बेटा दिनकर कुमार उर्फ जॉनी जख्मी हैं. दोनों तरफ से लिखित तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जा रही है. फिलहाल माहौल को देखते हुए पुलिस गश्त तेज कर दी गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Rohit Kumar Singh

लेखक के बारे में

By Rohit Kumar Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन