गया जी : डोभी के नये बीईओ अमल किशोर ने संभाला प्रभार, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पर दिया जोर

Updated:
विज्ञापन
नवनियुक्त बीईओ का स्वागत करते. | Prabhat Khabar Network

नवनियुक्त बीईओ अमल किशोर का स्वागत करते शिक्षक व कर्मी | Prabhat Khabar Network

गया जी के डोभी प्रखंड को नये शिक्षा अधिकारी मिल गए हैं. अनुमंडल कल्याण पदाधिकारी शेरघाटी के अमल किशोर ने डोभी बीआरसी में विधिवत प्रभार ग्रहण किया. उन्होंने गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करने और विद्यालयों के समय पर खुलने पर विशेष जोर दिया.

विज्ञापन

अनुमंडल कल्याण पदाधिकारी शेरघाटी के अमल किशोर ने डोभी प्रखंड शिक्षा अधिकारी के रूप में सोमवार को डोभी बीआरसी में औपचारिक रूप से अतिरिक्त प्रभार ग्रहण कर कार्यालय संभाला.

बिहार राज्य प्रारंभिक शिक्षक संघ के प्रखंड अध्यक्ष मनोज कुमार यादव ने पुष्पगुच्छ देकर उनका स्वागत और अभिनंदन किया. मौके पर बीआरसी के एकाउंटेंट बृजमोहन ठाकुर, प्रमोद कुमार व उपस्थित शिक्षकों ने शॉल ओढ़ाकर सम्मानपूर्वक उनका स्वागत किया.

गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और समय पर विद्यालय खोलने पर जोर

कार्यभार ग्रहण के अवसर पर अमल किशोर ने कहा कि शिक्षक अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा तथा ईमानदारी से करें. उन्होंने शिक्षकों को याद दिलाया कि वे समाज का आईना हैं और उनके कंधों पर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की बड़ी जिम्मेदारी है.

उनका कहना था कि बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देना प्राथमिकता होनी चाहिए और सभी शिक्षक विद्यालय समय पर खुले रखें. बीइओ ने मध्याह्न भोजन तथा अन्य योजनाओं के समयबद्ध क्रियान्वयन पर भी जोर दिया, ताकि विद्यालयों का शैक्षणिक वातावरण सुदृढ़ हो.

उन्होंने कहा कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करने के लिए समन्वय और सहयोग आवश्यक है और इस दिशा में सभी विभागीय कर्मचारियों तथा शिक्षकों का समर्थन अपेक्षित है.

सम्मान समारोह में कई शिक्षक एवं कर्मी रहे उपस्थित

आज के इस सम्मान समारोह में वरीय शिक्षक रामदुलार सिंह, संघ के संयोजक उपेन्द्र कुमार, उपाध्यक्ष बिनोद कुमार, जयराम दास, संदीप कुमार, अरविंद कुमार, अवनिश कुमार, दिव्यांग शिक्षक अशोक कुमार, कंप्यूटर आपरेटर योगेन्द्र कुमार और अन्य कर्मी एवं शिक्षक उपस्थित थे. यह पूरा कार्यक्रम पूरी तरह से शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ.

Also Read : सीएम सम्राट चौधरी ने नालंदा डेयरी को दी 26 करोड़ की सौगात, दही-लस्सी प्लांट समेत कई योजनाओं का किया शिलान्यास


विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन