मनोनीत दो मंडल अध्यक्षों का किया गया स्वागत

Updated at : 27 Mar 2025 8:10 PM (IST)
विज्ञापन
मनोनीत दो मंडल अध्यक्षों का किया गया स्वागत

मानपुर के बुधगेरे समीप एक निजी होटल में गुरुवार को मानपुर ग्रामीण मंडल (भाजपा) नेताओं एवं कार्यकर्ताओं की बैठक हुई.

विज्ञापन

मानपुर. मानपुर के बुधगेरे समीप एक निजी होटल में गुरुवार को मानपुर ग्रामीण मंडल (भाजपा) नेताओं एवं कार्यकर्ताओं की बैठक हुई. इस बैठक में सबसे पहले नव मनोनीत दो मंडल अध्यक्षों को फूल माला पहनाकर स्वागत किया गया. मानपुर ग्रामीण उत्तरी मंडल अध्यक्ष मनोज शर्मा व दक्षिणी मंडल अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह ने संगठन का विस्तार करते हुए संगठन से जुड़े कुछ लोगों को नयी जिम्मेदारियों दी गयी. बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए संगठन को मजबूत बनाने के साथ केंद्र व राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही विकास योजनाओं कोचर्चा करने पर बल दिया गया. इस मौके पर भाजपा के वरिष्ठ नेता हरेराम सिंह, साकेत प्रताप उर्फ मिट्ठू सिंह, पूर्व मंडल अध्यक्ष नरेंद्र सिंह, विनोद सिंह, संजय शर्मा, वीरेंद्र कुमार सिंह, राम सरेख पासवान, दीक्षा चौधरी, गीता देवी, सुनीता देवी, गौरी देवी, पूनम देवी समेत अन्य लोग मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ROHIT KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By ROHIT KUMAR SINGH

ROHIT KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन