गया जी में जनता की समस्याओं के समाधान के लिए लगा विशेष शिविर, अधिकारियों ने किया शुभारंभ

Edited by Rajeev Kumar
Updated:
विज्ञापन

जनसहयोग शिविर का सांकेतिक फोटो.

Gaya ji News : शिविर में आम लोगों की विभिन्न समस्याओं एवं शिकायतों का समाधान किया जाएगा तथा सरकारी योजनाओं से संबंधित जानकारी भी उपलब्ध कराई जाएगी.

विज्ञापन

टिकारी (गया) से विजय पांडेय की रिपोर्ट
Gaya ji News : राज इंटर स्कूल के खेल परिसर में मंगलवार को तीन दिवसीय प्रखंड स्तरीय सहयोग सह जन कल्याण शिविर का आयोजन किया गया. शिविर का उद्घाटन एसडीओ परवीन कुंदन, बीडीओ योगेंद्र पासवान, उप प्रमुख गया दत्त शर्मा, सौरभ कुमार तथा कार्यक्रम पदाधिकारी राम गंगा सहित अन्य अधिकारियों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया.

शिविर में योजनाओं की जानकारी दी गयी

उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए एसडीओ परवीन कुंदन ने बताया कि यह शिविर 16, 17 एवं 18 जून तक निर्धारित समय के अनुसार संचालित होगा. उन्होंने कहा कि शिविर में आम लोगों की विभिन्न समस्याओं एवं शिकायतों का समाधान किया जाएगा तथा सरकारी योजनाओं से संबंधित जानकारी भी उपलब्ध कराई जाएगी.

आठ पंचायतों में शिविर का आयोजन

उन्होंने बताया कि टिकारी प्रखंड की आठ पंचायतों में इस शिविर का आयोजन किया गया है, ताकि अधिक से अधिक लोगों को सरकारी सेवाओं का लाभ मिल सके.

शिविर में लगाए गए विभिन्न विभागों के काउंटरों पर लोगों की काफी भीड़ देखी गई. विभिन्न योजनाओं एवं समस्याओं के समाधान के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचकर आवेदन एवं जानकारी प्राप्त करते नजर आए.

शिविर में डीएम भी हो सकते हैं शामिल

कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों ने लोगों से शिविर का अधिकाधिक लाभ उठाने की अपील की. वहीं जानकारी दी गई कि छठे चरण के शिविर में जिला पदाधिकारी शशांक शुभंकर के भी शामिल होने की संभावना है.

विज्ञापन
Rajeev Kumar

लेखक के बारे में

By Rajeev Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन