गुरुआ का जेवर व्यवसायी से लूटा गया सोना बरामद, जानिए क्यों हुआ हाफ एनकाउंटर

Edited by Rajeev Kumar
Updated:
विज्ञापन

मुठभेड़ में घायल अपराधी.

Gayaji News: छापेमारी के दौरान पुलिस टीम पर फायरिंग किए जाने के बाद पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की, जिसमें दो अपराधियों को गोली लग गयी.

विज्ञापन


गया जी से प्रमोद कुमार वर्मा/संजीव कुमार सिन्हा की रिपोर्ट
Gaya ji News : गुरुआ बाजार में हुए चर्चित जेवर व्यवसायी लूटकांड के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. गुरुआ थाना क्षेत्र के पश्चिमी इलाके में अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के दौरान पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई.

इस दौरान अपराधियों द्वारा पुलिस टीम पर फायरिंग किए जाने के बाद पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की, जिसमें दो अपराधियों को गोली लग गयी. गोली लगते ही अपराधी घायल होकर जमीन पर गिर गए. पुलिस लूटा हुआ सोना भी बरामद कर ली.

आत्मसमर्ण की चेतावनी पर अपराधियों ने फायरिंग कर दी

एसएसपी सुशील कुमार ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि गुरुआ डकैती कांड में शामिल अपराधी किसी बड़ी वारदात की तैयारी में हैं. सूचना पर पुलिस टीम ने बनाही बालू घाट के पास घेराबंदी की. पुलिस द्वारा आत्मसमर्पण करने की चेतावनी दिए जाने पर अपराधियों ने फायरिंग शुरू कर दी. जवाबी कार्रवाई में मुख्य आरोपी सुजीत चौधरी के पैर में तीन गोलियां लगीं, जबकि मल्लाह नामक अपराधी के पैर में एक गोली लगी.

तीन अन्य आरोपी फरार, गिरफ्तारी के लिए हो रही छापेमारी

दोनों घायलों को हिरासत में लेकर मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पूछताछ के दौरान दोनों ने गुरुआ डकैती कांड में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है. पुलिस ने उनके पास से लूटा गया सोना भी बरामद किया है, हालांकि बरामदगी की मात्रा का खुलासा अभी नहीं किया गया है.
पुलिस के अनुसार गिरोह के तीन अन्य सदस्य फरार हैं, जिनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी और कॉम्बिंग ऑपरेशन चलाया जा रहा है.

जानिए… क्या है मामला, क्यों हुआ हाफ एनकाउंटर

जानकारी के अनुसार करीब पंद्रह दिन पूर्व गुरुआ बाजार स्थित जेवर व्यवसायी प्रभाकर प्रसाद की दुकान पर दो मोटरसाइकिलों पर सवार छह अपराधी पहुंचे थे. अपराधियों ने दुकान पर पहुंचते ही फायरिंग शुरू कर दी थी, जिसमें व्यवसायी प्रभाकर प्रसाद घायल हो गए थे. इसके बाद बदमाश नगद राशि सहित लगभग 50 लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के आभूषण लूटकर फरार हो गए थे.

घटना की गंभीरता को देखते हुए जिले के वरीय पुलिस अधीक्षक (एसएसपी), पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) समेत कई वरिष्ठ अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया था. मामले के खुलासे और अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया गया था.तब से पुलिस लगातार विभिन्न संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही थी.

जवाबी कार्रवाई में घायल हुए अपराधी

सूत्रों के अनुसार गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने पश्चिमी इलाके में घेराबंदी की, जहां अपराधियों ने गिरफ्तारी से बचने के लिए पुलिस पर गोलीबारी शुरू कर दी. जवाबी कार्रवाई में दो अपराधी घायल हो गए. पुलिस दोनों को कब्जे में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी हुई है.

Also Read: गयाजी में पुलिस का बड़ा एक्शन, ज्वेलरी कारोबारी लूटकांड में SIT की ताबड़तोड़ छापेमारी, एक आरोपी गिरफ्तार

ये भी पढ़ें गया में स्वर्ण व्यवसायी से लूटपाट मामले में हाफ एनकाउंटर, दो अपराधियों के पैर में लगी गोली

विज्ञापन
Rajeev Kumar

लेखक के बारे में

By Rajeev Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन