विष्णुपद मंदिर कॉरिडोर को लेकर फिर सर्वे शुरू

करसिल्ली मुहल्ले के कई घरों को किया गया चिह्नित, लोगों में हड़कंप
करसिल्ली मुहल्ले के कई घरों को किया गया चिह्नित, लोगों में हड़कंप
75 मीटर से बढ़ाकर 200 मीटर की गयी चौहद्दीसंवाददाता, गया जी. गया जी शहर में प्रस्तावित विष्णुपद मंदिर कॉरिडोर निर्माण को लेकर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के हालिया स्थल निरीक्षण के बाद एक बार फिर नये सिरे से सर्वे का काम शुरू कर दिया गया है. पहले चरण में जब सर्वे शुरू हुआ था, तब मंदिर स्थल से 75 मीटर की चौहद्दी विकसित करने की योजना थी, लेकिन अब इसे बढ़ाकर 200 मीटर कर दिया गया है. श्री विष्णुपद प्रबंधकारिणी समिति के सदस्य मणिलाल बारिक व प्रेमनाथ टैया ने बताया कि रविवार की सुबह करसिल्ली पहाड़ की गली में कुछ लोग सर्वे करते देखे गये. पूछने पर उन्होंने बताया कि यह विष्णुपद मंदिर कॉरिडोर निर्माण से संबंधित सर्वे है. टीम की ओर से कई मकानों को चिह्नित भी किया गया, जबकि किसी को नोटिस नहीं दिया गया.उन्होंने बताया कि बिना पूर्व सूचना के किये जा रहे सर्वे से स्थानीय लोगों में भूमि अधिग्रहण को लेकर भारी असमंजस और दहशत का माहौल है. लोग यह समझ नहीं पा रहे हैं कि उनके घर का कितना हिस्सा कॉरिडोर में जायेगा और आगे रहने की व्यवस्था कैसे होगी. साथ ही सर्वे का कार्य किस एजेंसी या नगर निगम की ओर से कराया जा रहा है, इसकी स्पष्ट जानकारी नहीं दी जा रही है. इससे लोगों में भय और तरह-तरह की आशंकाएं बढ़ रही हैं. श्री बारिक ने जिला प्रशासन से मांग की है कि कॉरिडोर निर्माण से पहले स्थानीय तीर्थ पुरोहितों और पंडा समाज के साथ बैठक कर पूरी स्थिति स्पष्ट की जाये, ताकि भ्रम और तनाव की स्थिति समाप्त हो सके.3000 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा विष्णुपद मंदिर कॉरिडोर
सूत्रों के अनुसार, नयी सरकार और मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के कार्यकाल में विष्णुपद मंदिर कॉरिडोर की लागत बढ़ाकर 3000 करोड़ रुपये कर दी गयी है, जबकि प्रारंभिक बजट लगभग 60 करोड़ रुपये था. इस परियोजना को अब बड़े स्तर पर विकसित करने की तैयारी है.काशी विश्वनाथ की तर्ज पर विकास
जानकारी के अनुसार, इस परियोजना को वाराणसी के काशी विश्वनाथ कॉरिडोर की तर्ज पर विकसित किया जायेगा. फल्गु नदी के बीच 108 फुट ऊंची मिश्र धातु की भगवान विष्णु की प्रतिमा स्थापित की जायेगी, जो इसका प्रमुख आकर्षण होगी. इसके साथ ही मंदिर क्षेत्र में 694 नये स्ट्रक्चर विकसित किये जायेंगे, जिनमें कॉमर्शियल शॉप, पिंडदानियों के लिए शेड और आधुनिक पार्किंग की व्यवस्था शामिल होगी. यह परियोजना धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के साथ-साथ गया जी की पहचान को और व्यापक बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण मानी जा रही है.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










