सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत

Published by :ROHIT KUMAR SINGH
Published at :04 May 2026 4:26 PM (IST)
विज्ञापन
सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत

स्कॉर्पियो के चकमा देने से बाइक सवार गिरा

विज्ञापन

स्कॉर्पियो के चकमा देने से बाइक सवार गिरा प्रतिनिधि, कोंच. आंती थाना क्षेत्र के दौरमा-सिमरहुआ पथ पर सोमवार की सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गयी. घटना दौरमा अहरा के पास सुबह करीब चार बजे की बतायी जा रही है. जानकारी के अनुसार, एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो वाहन के चकमा देने से बाइक सवार संतुलन खो बैठा और सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया. इस घटना के बाद आसपास के लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायल युवक को इलाज के लिए गया एम्स पहुंचाया. वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया. मृतक की पहचान दौरमा गांव निवासी बिशु रजक के पुत्र अमित रजक के रूप में हुई है. बताया जाता है कि अमित रजक अपने रिश्तेदार के घर चौथइया गांव से लौट रहे थे, तभी यह हादसा हुआ. घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गयी. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेज दिया है. फिलहाल, पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और स्कॉर्पियो वाहन की पहचान करने का प्रयास कर रही है.

विज्ञापन
ROHIT KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By ROHIT KUMAR SINGH

ROHIT KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन