शरीर से बूढ़े, आत्मविश्वास से नहीं! 57 साल की उम्र में NEET परीक्षा देने पहुंचे अशोक बहार

नीट यूजी परीक्षा
NEET UG 2026: लखनऊ सेंटर पर 3 मई को नीट यूजी परीक्षा में एक 57 साल के बूढ़े परीक्षा देने पहुंचें. इस खबर ने सभी को चौंका दिया.
NEET UG 2026: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से एक मोटिवेट करने वाली खबर सामने आई है. यहां नीट यूजी परीक्षा में 57 साल के अशोक बहार ने परीक्षा दी. 57 साल के व्यक्ति ने नीट यूजी परीक्षा में शामिल होकर सभी को चौंकाया. हालांकि, उनके इस कदम ने आम लोगों को सीख दी कि सीखने और पढ़ने की कोई उम्र नहीं होती.
कड़ी मेहनत और लगन के साथ की परीक्षा की तैयारी
अशोक बहार 3 मई को आयोजित NEET परीक्षा में शामिल हुए और पूरे आत्मविश्वास के साथ पेपर दिया. उनका कहना है कि वे मेडिकल फील्ड में करियर बनाने की इच्छा रखते हैं और इसी लक्ष्य के साथ उन्होंने तैयारी की थी.
सोशल मीडिया पर हो रही है चर्चा
उनकी इस कोशिश ने न सिर्फ परीक्षा केंद्र पर मौजूद लोगों को मोटिवेट किया, बल्कि सोशल मीडिया पर भी उनकी खूब चर्चा हो रही है. जहां एक ओर लाखों युवा इस परीक्षा में शामिल होते हैं, वहीं 57 साल की उम्र में परीक्षा देना अपने आप में एक बड़ी प्रेरणा है.
डॉक्टर बनने का सपना
अशोक बहार ने साल 2000 में अपने मन से रिटायरमेंट ले ली थी. लेकिन मन में लोगों की सेवा करने का सपना था. उनका कहना है कि उन्हें दवाओं की अच्छी जानकारी है, लेकिन डॉक्टर बनने के लिए डिग्री जरूरी है, इसलिए उन्होंने नीट परीक्षा देने का फैसला किया.
सीखने की कोई उम्र नहीं
अशोक बहार की कहानी उन सभी लोगों के लिए मिसाल है, जो उम्र या परिस्थितियों के कारण अपने सपनों को पीछे छोड़ देते हैं. उनका यह कदम दिखाता है कि अगर इरादा मजबूत हो, तो किसी भी उम्र में नई शुरुआत की जा सकती है. NEET जैसी कठिन परीक्षा में शामिल होकर उन्होंने यह संदेश दिया है कि जुनून और मेहनत के दम पर किसी भी लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है.
3 मई को हुई थी NEET UG परीक्षा
नीट यूजी परीक्षा 3 मई को देशभर के विभिन्न केंद्रों पर आयोजित की गई. नीट परीक्षा में इस बार 96.92% उपस्थिति दर्ज की गई. यह परीक्षा भारत के 551 शहरों और विदेश के 14 शहरों में 5,432 से अधिक केंद्रों पर आयोजित हुई.
यह भी पढ़ें- कहीं बुर्का तो कहीं कलावा बना छात्रों का दुश्मन, इस तरह सभी सेंटर पर कराई गई नीट परीक्षा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shambhavi Shivani
शाम्भवी शिवानी पिछले 3 सालों से डिजिटल मीडिया के साथ जुड़ी हुई हैं. उन्होंने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्था के साथ काम किया है. अभी प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ जुड़कर एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शाम्भवी यहां एग्जाम, नौकरी, सक्सेस स्टोरी की खबरें देखती हैं. इसके अलावा वे सिनेमा और साहित्य में भी रुचि रखती हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










