कहीं बुर्का तो कहीं कलावा बना छात्रों का दुश्मन, इस तरह सभी सेंटर पर कराई गई नीट परीक्षा

Updated:
विज्ञापन

नीट यूजी परीक्षा

NEET UG 2026: 3 मई को सफल तरीके से नीट यूजी परीक्षा कराई गई. परीक्षा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था बेहद सख्त रही. कई सेंट्रस पर ड्रेस कोड को लेकर विवाद देखने को मिला.

विज्ञापन

NEET UG 2026: कड़ी निगरानी और सुरक्षा के बीच देशभर में बीते रोज नीट यूजी परीक्षा आयोजित की गई. यह परीक्षा भारत के 551 शहरों और विदेश के 14 शहरों में 5,432 से अधिक केंद्रों पर आयोजित हुई, जिसमें करीब 22.79 लाख उम्मीदवार रजिस्टर्ड थे. NTA ने परीक्षा से पहले ही साफ कर दिया था कि एग्जाम सेंटर पर आने से पहले स्टूडेंट्स दिशा-निर्देश पढ़ लें. कपड़ों को लेकर नीट यूजी परीक्षा में खास नियम होते हैं. फिर भी कुछ छात्रों के इन नियम न फॉलो करने की वजह से चेकिंग के दौरान समय लगा. 

बाड़मेर में बुर्का पहनकर आई अभ्यर्थी की हुई जांच

परीक्षा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था बेहद सख्त रही. कई केंद्रों पर अभ्यर्थियों की एंट्री से पहले गहन जांच, बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन किया गया. राजस्थान के बाड़मेर में बुर्का पहनकर पहुंचीं अभ्यर्थियों को महिला पुलिसकर्मियों ने जांच के बाद ही एंट्री दी. 

ड्रेस कोड के लिए विवाद

इसी बीच, कुछ परीक्षा केंद्रों से ड्रेस कोड को लेकर विवाद की खबरें भी सामने आईं. कई जगहों पर हिंदू अभ्यर्थियों के हाथों से कलावा (रक्षा सूत्र) और गले से तुलसी की माला या ताबीज हटवाने या काटने की घटनाएं सामने आईं. प्रशासन का कहना है कि यह पहल चीटिंग रोकने और परीक्षा की ट्रांसपीरेंसी को बरकरार रखने के लिए किया गया. 

NTA ने जारी किया संदेश, शिक्षा मंत्री को कहा धन्यवाद

NTA ने परीक्षा को सफल बताते हुए कहा कि देशभर में 96.92% उपस्थिति दर्ज की गई. कुल 22,75,011 में से 22,05,035 उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए. NTA ने अभ्यर्थियों की मेहनत की सराहना करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं और परीक्षा के सफल आयोजन के लिए माता-पिता, प्रशासन, पुलिस और टेक्निकल टीमों का धन्यवाद किया. NTA ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के समर्थन और मार्गदर्शन का भी आभार जताया गया.

यह भी पढ़ें- NEET काउंसलिंग का पूरा खेल समझ लो, नहीं तो सीट हाथ से जाएग

विज्ञापन
शाम्भवी शिवानी

लेखक के बारे में

By शाम्भवी शिवानी

शाम्भवी शिक्षा, रोजगार, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी पर खास नजर रखती हैं. उन्होंने प्रभात खबर के लिए कई UPSC और BPSC टॉपर्स के इंटरव्यू लिए हैं. साथ ही इस प्लेटफॉर्म के लिए AI एजुकेशन और करियर गाइडेंस पर एक्सपर्ट ओपनियन भी बनाती हैं. उनकी खासियत है कि वो डाटा रिलेटेड खबरों और फैक्ट्स को आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाती हैं. शाम्भवी को डिजिटल मीडिया में 3 सालों से अधिक का अनुभव है. प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और पटना स्थित न्यूज़ हाट में भी काम कर चुकी हैं. 

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola