रामशिला पहाड़ के पास से युवक का मिला शव, हत्या की आशंका

Updated:
विज्ञापन
रामशिला पहाड़ के पास से युवक का मिला शव, हत्या की आशंका

युवक की आंख के नीचे की हड्डी टूटी, वहां जख्म का निशान

विज्ञापन

युवक की आंख के नीचे की हड्डी टूटी, वहां जख्म का निशान एफएसएल व डॉग स्क्वाड की टीम ने की जांच, जुटाये नमूने मुख्य संवाददाता, गया जी. कोतवाली थाना क्षेत्र के रामशिला पहाड़ी-कब्रिस्तान के पास सोमवार को एक युवक का शव बरामद हुआ. इससे इलाके में सनसनी फैल गयी. घटनास्थल पर पहुंचे लोगों ने हत्या की आशंका जतायी है. इस घटना की जानकारी पाते ही डायल 112 की पुलिस टीम व कोतवाली थाने की पुलिस मौके पर पहुंची. घटनास्थल पर क्राइम सीन की घेराबंदी की. इधर, इस घटना को सिटी एसपी कोटा किरण कुमार ने गंभीरता से लिया है. उन्होंने घटनास्थल पर उच्च स्तरीय जांच को लेकर फोरेंसिक साइंस लेबोरेटरी-एफएसएल व डॉग स्क्वाड की टीम को भेजा. घंटों छानबीन के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मगध मेडिकल कॉलेज भेज दिया. इधर, घटनास्थल पर मौजूद कोतवाली थानाध्यक्ष धनंजय कुमार सिंह ने बताया कि प्रथमदृष्टया ऐसा लग रहा है कि युवक की आंख के नीचे की हड्डी टूटी हुई है. वहां पर जख्म का निशान है. युवक की पहचान नहीं हो सकी है. वह पैंट-शर्ट पहने है. उसकी पहचान को लेकर उसका फोटो पुलिस के सोशल मीडिया ग्रुप पर सार्वजनिक किया जा रहा है, ताकि उसकी पहचान हो सके. फिलहाल, घटनास्थल पर पहुंची एफएसएल व डॉग स्क्वाड की टीम में शामिल पुलिसकर्मियों ने हर बिंदु पर छानबीन की है. शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद 72 घंटे तक उसके शव को सुरक्षित रखा जायेगा. इसके बाद भी अगर पहचान नहीं हुई, तो उसका अंतिम संस्कार किया जायेगा. पोस्टमार्टम कराने के बाद उसके शर्ट-पैंट को सुरक्षित रखा जायेगा, ताकि भविष्य में उसकी पहचान करायी जा सके.

विज्ञापन
Kanchan Kr Sinha

लेखक के बारे में

By Kanchan Kr Sinha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन