ठनका गिरने से युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम

Published by :Roshan Kumar
Published at :04 May 2026 6:44 PM (IST)
विज्ञापन
ठनका गिरने से युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम

गुरारू की कनौसी पंचायत स्थित धानु बिगहा गांव की घटना

विज्ञापन

गुरारू की कनौसी पंचायत स्थित धानु बिगहा गांव की घटना प्रतिनिधि, गुरारू. गुरारू प्रखंड क्षेत्र की कनौसी पंचायत के धानु बिगहा गांव में सोमवार को ठनका गिरने से 26 वर्षीय श्रीकांत कुमार की मौत हो गयी. वह धानु बिगहा गांव निवासी राजकुमार यादव का पुत्र था. जानकारी के अनुसार, युवक गांव के समीप खेत में मवेशी चराने गया हुआ था. इसी दौरान अचानक हल्की बूंदा-बांदी शुरू हो गयी, तभी आकाशीय बिजली गिरने से वह चपेट में आ गया और गंभीर रूप से घायल हो गया. स्थानीय लोगों की मदद से युवक को तत्काल स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. बताया जाता है कि श्रीकांत कुमार रोज की तरह खेत में मवेशी चराने गया था. अचानक मौसम बदलने और ठनका गिरने से यह दर्दनाक हादसा हो गया. इस घटना के बाद गांव में मातम छा गया और परिजनों में कोहराम मच गया. मृतक की पत्नी और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. उसके तीन छोटे-छोटे बच्चे हैं. घटना की जानकारी मिलते ही सामाजिक कार्यकर्ता मंटू यादव, धनंजय कुमार, कुंदन कुमार और नीतीश कुमार समेत कई लोगों ने शोक व्यक्त किया तथा वरीय अधिकारियों से पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा देने की मांग की. इधर, गुरुआ के पूर्व विधायक विनय कुमार यादव ने बताया कि कन्नौसी पंचायत के पंचायत समिति सदस्य पप्पू यादव के माध्यम से घटना की सूचना मिलते ही डीएम और एसएसपी से बातचीत की गयी है. कोंच थाने की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मगध मेडिकल कॉलेज भेज दिया है. डीएम के आदेश पर रात में ही पोस्टमार्टम कराने की प्रक्रिया पूरी की जायेगी. साथ ही प्रशासन की ओर से परिजनों को हरसंभव सहायता और मुआवजा दिलाने का प्रयास किया जायेगा.

विज्ञापन
Roshan Kumar

लेखक के बारे में

By Roshan Kumar

Roshan Kumar is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन