Gaya News : चोरी के आरोप में पुलिस ने सात आरोपितों को किया गिरफ्तार

Gaya News : टिकारी व पंचानपुर थाने की पुलिस ने की कार्रवाई
टिकारी. टिकारी व पंचानपुर थाने की पुलिस ने चोरी के आरोप में सात आरोपितों को गिरफ्तार किया. इस बात की जानकारी टिकारी थानाध्यक्ष चंद्रशेखर कुमार ने दी. उन्होंने बताया कि गुप्त सूचना व तकनीकी अनुसंधान के आधार पर दर्ज एक कांड के अप्राथमिकी अभियुक्त टिकारी थाना क्षेत्र के धोबी विगहा के रहनेवाले धनराज दास, सिंघापुर के गोलू कुमार, पंचानपुर थाना क्षेत्र के रहनेवाले आकाश उर्फ बिल्ला, विकास कुमार उर्फ छोटू ,राजा कुमार को गिरफ्तार किया गया. जनवरी महीने में शिवनगर गांव में एक घर से हुई मोबाइल व नकदी चोरी की घटना घटी थी. दूसरी ओर पंचानपुर थानाध्यक्ष कन्हैया कुमार ने बताया कि मोटरसाइकिल चोरी के आरोप में टिकारी थानाक्षेत्र अंतर्गत अमरजीत कुमार व सोनू कुमार को गिरफ्तार किया गया है आगे की कार्रवाई की जा रही है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




