चैत्र मास के अंतिम प्रदोष व्रत के दिन करें ये उपाय, ग्रह दोष से मिलेगा राहत

Published by : Neha Kumari Updated At : 28 Mar 2026 10:31 PM

विज्ञापन

भगवान शिव

Pradosh Vrat 2026: अगर आपकी कुंडली में ग्रह दोष हैं या आर्थिक एवं वैवाहिक जीवन में कोई समस्या आ रही है, तो यह खबर आपके लिए है. ज्योतिषाचार्य संजीक कुमार मिश्रा जी ने कुछ आसान उपाय बताए हैं, जिन्हें प्रदोष व्रत के दिन करके इन समस्याओं का निवारण किया जा सकता है.

विज्ञापन

Pradosh Vrat 2026: 30 मार्च 2026, सोमवार को चैत्र मास का अंतिम प्रदोष व्रत रखा जाएगा. सोमवार के दिन पड़ने के कारण इसे ‘सोम प्रदोष’ का दुर्लभ संयोग माना गया है. शास्त्रों में सोम प्रदोष को सुख-समृद्धि और मानसिक शांति प्रदान करने वाला सबसे उत्तम व्रत माना गया है. ज्योतिषाचार्य संजीक कुमार मिश्रा जी के अनुसार, इस दिन किए गए विशेष उपाय कुंडली के गंभीर से गंभीर ग्रह दोषों को भी शांत कर सकते हैं.

चंद्र दोष और मानसिक शांति के लिए

सोम प्रदोष व्रत का सीधा संबंध चंद्रमा से है. पूजा के दिन शिवलिंग पर गाय का कच्चा दूध अर्पित करें और “ॐ सों सोमाय नमः” मंत्र का जाप करें. इससे मानसिक तनाव दूर होता है और कुंडली में चंद्रमा मजबूत होता है.

शनि दोष

जिन जातकों पर शनि की भारी दशा चल रही है, उन्हें इस दिन भगवान शिव के साथ नंदी (बैल) की पूजा जरूर करनी चाहिए. इसके साथ शाम के समय पीपल के पेड़ के नीचे सरसों के तेल का दीपक जलाएं और शिवलिंग पर काले तिल मिलाकर जल अर्पित करें.

वैवाहिक क्लेश और शुक्र दोष के लिए

अगर दांपत्य जीवन में कड़वाहट है या विवाह में देरी हो रही है, तो प्रदोष काल में शिव-पार्वती का गठबंधन करें (मौली से दोनों को बांधें) और माता पार्वती को श्रृंगार की वस्तुएं चढ़ाएं. इस दिन गन्ने के रस से अभिषेक करना भी अत्यंत शुभ माना जाता है.

आर्थिक तंगी और कर्ज मुक्ति के लिए

शिवलिंग पर अक्षत चढ़ाएं. ध्यान रहे कि चावल का एक भी दाना टूटा हुआ न हो. इससे दरिद्रता दूर होती है और धन लाभ के योग बनते हैं.

चैत्र प्रदोष व्रत 2026: तिथि और शुभ मुहूर्त

  • तिथि: 30 मार्च 2026 (सोमवार)
  • त्रयोदशी तिथि प्रारंभ: 30 मार्च, सुबह 07:09 बजे से
  • त्रयोदशी तिथि समाप्त: 31 मार्च, सुबह 06:55 बजे तक
  • पूजा का शुभ मुहूर्त (प्रदोष काल): शाम 06:38 से रात 08:57 तक

यह भी पढ़ें: Pradosh Vrat 2026: कब है चैत्र मास का आखिरी प्रदोष व्रत? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि


विज्ञापन
Neha Kumari

लेखक के बारे में

By Neha Kumari

नेहा कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. उन्हें लेखन के क्षेत्र में एक वर्ष से अधिक का अनुभव है. पिछले छह महीनों से वे राशिफल और धर्म से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. उनका मुख्य कार्य व्रत-त्योहारों, पौराणिक कथाओं और भारतीय रीति-रिवाजों से जुड़ी जानकारी को सरल भाषा में लोगों तक पहुंचाना है. नेहा का हमेशा यह प्रयास रहता है कि वे कठिन से कठिन विषय को भी इतना आसान और रोचक बना दें कि हर कोई उसे सहजता से पढ़ और समझ सके. उनका मानना है कि यदि धर्म और संस्कृति से जुड़ी जानकारी सरल शब्दों में मिले, तो लोग अपनी परंपराओं से बेहतर तरीके से जुड़ पाते हैं. डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत उन्होंने प्रभात खबर में ही ‘नेशनल’ और ‘वर्ल्ड’ डेस्क पर छह महीने की इंटर्नशिप के साथ की थी. इस दौरान उन्होंने रियल-टाइम खबरों पर काम करना, तेजी और सटीकता के साथ कंटेंट लिखना, ट्रेंडिंग विषयों की पहचान करना और डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उनकी न्यूज़ सेंस, लेखन क्षमता और खबरों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने की समझ को और अधिक मजबूत बनाया.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola