होमियोपैथिक चिकित्सा शिविर में मरीजों का हुआ नि:शुल्क इलाज

बुनियादगंज थाना के बुढ़वा महादेव मंदिर के प्रांगण में रविवार को नि:शुल्क होमियोपैथिक चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया.
गया. मगध होमियोपैथिक मेडिकल एसोसिएशन की ओर से बुनियादगंज थाना के बुढ़वा महादेव मंदिर के प्रांगण में रविवार को नि:शुल्क होमियोपैथिक चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया. इसका नेतृत्व सचिव डॉ प्रभात कुमार ने किया. जानकारी देते हुए कार्यकारी अध्यक्ष डॉ अरुण कुमार ने बताया कि शिविर में आये मरीजों को नि:शुल्क परामर्श के साथ दवाई भी दी गयी. शिविर में सबसे अधिक चर्म रोग, ब्लड प्रेशर के अलावा जोड़ों के दर्द के मरीज मिले. शिविर के बाद बन रहे होमियोपैथिक अस्पताल सह रिसर्च सेंटर का भी निरीक्षण किया गया. तत्पश्चात चिकित्सकों ने अपने विचार रखे. इस मौके पर डॉ बीपी करण, डॉ प्रमोद कुमार वर्मा, डॉ सोनी कुमारी व अरुण कुमार मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




