डिप्टी सीएम से मिले परैया युवा जदयू प्रखंड अध्यक्ष

Updated:
विज्ञापन
डिप्टी सीएम से मिले परैया युवा जदयू प्रखंड अध्यक्ष

बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए की बड़ी जीत के बाद उपमुख्यमंत्री सह गृह मंत्री सम्राट चौधरी को बधाई देने का सिलसिला जारी है.

विज्ञापन

परैया. बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए की बड़ी जीत के बाद उपमुख्यमंत्री सह गृह मंत्री सम्राट चौधरी को बधाई देने का सिलसिला जारी है. इसी क्रम में परैया प्रखंड अध्यक्ष युवा जदयू गीतेश दांगी ने पटना में डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी से मुलाकात की. गीतेश दांगी ने सम्राट चौधरी को चुनावी जीत और उन्हें उपमुख्यमंत्री सह गृह मंत्री पद मिलने पर बुके भेंट कर शुभकामनाएं दीं. उन्होंने कहा कि सम्राट चौधरी के नेतृत्व में बिहार में कानून-व्यवस्था और विकास को नयी गति मिलेगी और युवाओं व जमीनी कार्यकर्ताओं को आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा. डिप्टी सीएम ने शुभकामनाएं स्वीकार करते हुए युवा जदयू के प्रयासों की सराहना की और संगठन को मजबूत करने पर जोर दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Kanchan Kr Sinha

लेखक के बारे में

By Kanchan Kr Sinha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन