गया जंक्शन पर ऑपरेशन सतर्क के तहत कार्रवाई, 7.650 लीटर अंग्रेजी शराब के साथ युवक गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार युवक  | Prabhat Khabar Network

विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार युवक | Prabhat Khabar Network

गया जंक्शन पर 'ऑपरेशन सतर्क' के तहत रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) और राजकीय रेल पुलिस (जीआरपी) ने एक बड़ी कार्रवाई की है. एक युवक को 7.650 लीटर अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया है. यह कार्रवाई स्टेशन पर अवैध गतिविधियों को रोकने के लिए की गई है.

विज्ञापन

गया जंक्शन पर रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) और राजकीय रेल पुलिस (जीआरपी) की संयुक्त टीम ने 'ऑपरेशन सतर्क' के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए एक युवक को 7.650 लीटर अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार किया.

बरामद शराब और आरोपित को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए उत्पाद विभाग, गया के हवाले कर दिया गया है. गिरफ्तार युवक की पहचान पूर्वी चंपारण जिले के पिपरा थाना क्षेत्र स्थित मधुरापुर निवासी अनुराग रोबिन के रूप में की गई है.

प्लेटफॉर्म संख्या-1 के हावड़ा छोर से हुई गिरफ्तारी

इस संबंध में सहायक सुरक्षा आयुक्त संजय कुमार सिंह ने बताया कि आरपीएफ इंस्पेक्टर बनारसी यादव की निगरानी में सहायक उप निरीक्षक मृत्युंजय कुमार अकेला, जवान वशिष्ठ यादव, आरक्षक एके सक्सेना, रौशन कुमार, राकेश कुमार सिंह, शशि शेखर और संतोष कुमार सिंह सहित अन्य जवानों की टीम स्टेशन परिसर में गश्त कर रही थी.

इसी दौरान प्लेटफॉर्म संख्या-एक के हावड़ा छोर पर एक युवक नीले रंग का बैग लेकर तेजी से जाता दिखाई दिया. संदेह होने पर टीम ने उसे रोककर पूछताछ की. बैग की तलाशी लेने पर उसमें से 7.650 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद हुई. पूछताछ में आरोपित ने भी स्वीकार किया कि बैग में शराब रखी हुई है.

उत्पाद थाने में मामला दर्ज

इस संबंध में उत्पाद थाना, गया में कांड संख्या 976/26 दर्ज करते हुए बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम की धारा 30(ए) के तहत मामला पंजीकृत किया गया है.

रेलवे अधिकारियों ने बताया कि रेलवे स्टेशन और ट्रेनों के माध्यम से शराब की तस्करी रोकने के लिए 'ऑपरेशन सतर्क' के तहत लगातार विशेष अभियान चलाया जा रहा है. यात्रियों की सुरक्षा और अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए आगे भी ऐसी कार्रवाई जारी रहेगी.

Also Read : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने भरत तिवारी के परिवार से की मुलाकात, कहा- मिलेगा न्याय


विज्ञापन
Rohit Kumar Singh

लेखक के बारे में

By Rohit Kumar Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन